Kia EV3 launch: Kia की तरफ से पूरे विश्व में एंट्री लेवल सेगमेंट में एक नई SUV लॉन्च हो गई है। इस All Electric SUV का नाम है Kia EV 3। एक बार चार्ज करने पर यह SUV लगभग 600 KM का अंतर पार कर सकती है।
Kia EV3 का डिजाइन
Kia के EV के जैसे ही इस कार में भी आपको KIA का एक यूनिक टच दिखाई देगा। सामने की तरफ ग्रिल नही दिया गया। L शेप में LED लाइट्स के साथ LED हेडलैंप दिए गए है। सामने से देखा जाए तो यह एंट्री लेवल कार को Kia के फ्लैगशिप EV9 SUV जैसा ही लुक दिया गया है।
व्हील्स की बात करे तो यहां पर square -off वाले व्हील आर्किटेक्ट किए है। एलॉय व्हील में ब्लैक और सिल्वर कलर का इस्तेमाल हुआ है। सामने वाले दरवाजे पर फ्लश फिटिंग हैंडल और पीछे वाले दरवाजे पर C-pillar माउंटेड हैंडल दिया गया है।
पीछे ब्लैक क्लैडिंग के साथ बंपर और बड़े टेल लैंप दिए गए है। पीछे आपको पार्किंग कैमरा मिलेगा। गाड़ी के ऊपर सनरूफ के साथ शार्क फिन वाला एंटीना भी दिया है।
Kia EV3 के अंदर का डिजाइन
अंदर आपको 12.3 इंच साईज के 2 अलग अलग डिस्प्ले मिलेंगे। अंदर आपको kia के लोगो के साथ 3-stroke स्टीयरिंग व्हील मिलता है।
टेक्नोलोजी की बात करे तो अंदर 360 डिग्री सराउंड करने वाला कैमरा दिया है। बाजू में आपको वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है। ड्यूअल क्लाइमेट कंट्रोल वाला फ्लैगशिप फीचर भी इस कार में दिया गया है।
Kia EV3 की टेक्नोलोजी और इंजन
यह कार नई टेक्नोलोजी E-GMP वाले आर्किटेक्चर पर बनी हुई है। Kia EV3 में फ्रंट व्हील ड्राइव का इस्तेमाल किया गया है। कार 2 बैटरी पैक के साथ आती है। दोनो की मैक्सिमम ड्राइविंग रेंज 600KM की है। बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 31 मिनिट का समय लगता है।
283 न्यूटन मीटर के टॉर्क के साथ यह कार मात्र 7.5 सेकंड में ही 0 से 100 KMPH की गति प्राप्त कर सकती है।
Kia EV3 वेरियंट्स
Kia EV3 यह नई इलेक्ट्रिक कार स्टैंडर्ड और GT -Line वर्जन में मार्केट में आएगी। टोटल 9 कलर ऑप्शन के साथ यह कार मार्केट में धमाका करने वाली है। Aventurine ग्रीन और Terracota यह don मुख्य कलर वेरिएंट इस कार में उपबल्ध होंगे।