Thar 5 Door: महिंद्रा की थार यह कार तो लगभग हर एक भारतीय की एक ड्रीम बाइक बन गई है। इसके बारे में कोई भी नई जानकारी मार्केट में धमाका लाती है।
महिंद्रा थार के 5 Door वाले वेरिएंट के मार्केट में रनिंग में कुछ spy shots सामने आए है। 3 Door वाली अपने पुराने वेरिएंट के अनुसार इस नए Spy shots में कुछ अलग चीजे निकलकर सामने आई है।
5 Door Thar की नई डिजाइन
इस 5 Door के महिंद्रा थार में पीछे के सीट थोड़े बड़े दिख रहे है। पीछे के सीट में अब हमे बड़ा लेगरूम देखने को मिलेगा। सीट की डिजाइन लगभग सेम ही है। पुराने वेरिएंट के साथ देखे तो पीछे की सीट्स को AC वेंट दिए गए है।
क्वार्टर ग्लास पैनल्स यह एक नया फीचर इस थार में दिया है। पीछे Pull Type Handles के साथ थोड़ा डिजाइन में बदलाव किया है। बीच में दिए गए स्टोरेज कंटेनर पर सिल्वर कलर में लोगो दिया है। गाड़ी के पिलार्स में हैंडल दिए गए है।
बहार से बदलाव तो दिखाई देते है। महिंद्रा थार के सामने वाले ग्रिल में थोड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। पीछे की सीट्स पर क्वार्टर ग्लास है। प्रोजेक्टर हेडलैंप की पोजिशन में थोड़ा बदलाव है। शायद साईज में भी चेंज दिखाई दे रहा है।
महिंद्रा थार के 5 Door वर्जन में Rear साइड पर वाइपर दिया है। वाइपर के ऊपर वॉशर भी दिया है। ब्लैक और व्हाइट कलर के साथ एलॉय व्हील को लगभग पुराने वर्जन की तरह ही रखा है।
महिंद्रा थार 5 Door में है बड़ी स्क्रीन
महिंद्रा थार अब 2024 वाले नए वेरिएंट में एक बड़ी स्क्रीन दी है। 10.25 इंच का बड़ा स्क्रीन कार के सेंट्रल डैशबोर्ड में दिया है। बीच में और भी स्विच दिए है।
डैशबोर्ड में आपको लेदर फिनिश दी गई है। कंसोल पर बहुत सारे कंट्रोल दिए गए है। लेदर सीट्स कुशन पे महिंद्रा की ब्रांडिंग दी है। सेंट्रल कंसोल पर चार्जिंग के लिए USB Type C पोर्ट दिया है।