Sugarcane Juice Unhealthy: भारत में गन्ने का रस यह बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। कोल्ड ड्रिंक्स और ज्यूस में गन्ने का ज्यूस का एक अलग सा दीवानापन है। लेकिन ICMR ने एक अलर्ट जारी करके इस दीवाने पन को लगाम लगाई है। ICMR के अनुसार गन्ने के ज्यूस का अधिक सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक है।
क्या कहा ICMR ने?
ICMR याने की भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने गन्ने के ज्यूस से होने वाले खतरे से सूचित किया है। NIN ने भी अपने खान पान को लेकर एक अलर्ट जारी किया है।
ICMR के अनुसार गन्ने का ज्यूस में शर्करा (श्यूगर) का प्रमाण भूत ज्यादा होता है। रिपोर्ट के अनुसार 100ml में 13 से 15 ग्राम की श्यूगर होती है। इसी कारण से ICMR ने कहा है कि गरमी के आखिरी समय में हिट वेव की संभावना अधिक है और ऐसे में गन्ने के ज्यूस का अधिक सेवन आपकी सेहत को खराब कर सकता है।
और क्या सेफ्टी मेजर्स बताए है
ICMR ने गन्ने के ज्यूस के साथ फलों का ज्यूस पीने से भी माना किया है। फैलो के रस से हमे आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलते। ICMR ने कहा है कि आप ज्यूस के अलावा पूरा फल खाने की और जाए।
आपके निजी जीवन में हर दिन 100 से 150 ग्राम से अधिक ज्यूस का सेवन न करने की सलाह ICMR देती है।
इसी गाइड में पहले से सजेस्ट हो रही चीज ICMR ने फिर एक बार कही है। ICMR के अनुसार कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक है। कार्बोनेटेड और नॉन कार्बोनेटेड कोल्ड ड्रिंक्स अपने साथ बड़ी मात्रा में शुगर, आर्टिफिशियल स्वीटनर लेकर आते है। यह दोनों चीजे अपनी सेहत के लिए हानिकारक है।
अगर आपको डिहाइड्रेशन जैसी समस्या का सामना करना पड़े तो आपको नारियल पानी या फिर फलों की और जाने की सलाह दी गई है।