Petrol Diesel Rates: गोल्डमैन सैक्स यह एक रेटिंग एजेंसी के रिपोर्ट अनुसार आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने वाली है। इसके पीछे का कारण गर्मियों के दिनों में कच्चे तेल के भाव बढ़ने वाले है।
86 डॉलर तक जाएगा क्रूड ऑयल बैरल
आज के दिन क्रूड ऑयल के बैरल का रेट 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। अभी के समय में चीन से डिमांड में कमी आई है। इसिका कारण है की अब इस बैरल की कीमत 86 डॉलर प्रति बैरल हो सकती हैं इस जानकारी की गोल्डमैन सैक्स ने पुष्टि की है।
कच्चे तेल की कीमतों में अभी ज्यादा बदलाव नहीं है। आज 75-90 डॉलर के बीच में यह रहेगी लेकिन अगर कोई तनावपूर्ण परिस्थिति होती है तो 90 डॉलर हो सकती है। इस भाव के बढ़ते ही तेल कंपनिया अपना घाटा भरकर निकलने के लिए इसका बोझ आम जनता पर डाल देगी।
तेल कंपनियों ने पिछले 2 साल में बड़ी चीजे बदली नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमत 2 रुपए से कम कर दी गई थी। अब इसमें बड़ी छलांग लगाने की क्षमता है। इसलिए अब आम जनता को इसके बारे में और सावधान रहना पड़ेगा।
मेट्रो सिटी में पेट्रोल डीजल के दाम
आज के दिन मेट्रो सिटी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कुछ बदलाव नहीं हुआ है।
देश की राजधानी दिल्ली शहर में पेट्रोल की कीमत 94.79 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.66 रुपए प्रति लीटर है।
मुंबई शहर में आज पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.13 रुपए प्रति लीटर है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 100.73 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 92.32 रुपए प्रति लीटर है।
कोलकाता शहर में यही पेट्रोल के दाम 103.93 रुपए और डीजल के दाम 90.74 रुपए प्रति लीटर है।