Samsung के Galaxy Watch FE को लॉन्च होने से पहले बहुत सारे फिचर शुरू हुए है। अभी कुछ दिनों बाद गैलेक्सी अन पैक्ड इवेंट होने जा रहा है। इस स्मार्टवॉच के कलर ऑप्शन और बाकी कुछ डीटेल्स निकलकर आई है।
Samsung Galaxy Watch FE कलर ऑप्शन
YTECHB के रिपोर्ट अनुसार अभी एमेजॉन इटली के वेबसाइट पर इस स्मार्टवॉच की डीटेल्स सामने आई है। उस रिपोर्ट अनुसार 4 कलर ऑप्शन उपलब्ध होगे। इस स्मार्टवॉच में ब्लैक, पिंक, गोल्ड और सिल्वर कलर के अलग अलग ऑप्शन उपलब्ध है।
Samsung Galaxy Watch FE की कीमत
इस सेम पेज के अनुसार Samsung Galaxy Watch FE की कीमत सामने आई है। उस के अनुसार 199 EUR (17,900 भारतीय रुपए) है। यह स्मार्टवॉच एक सिंगल वेरिएंट में लॉन्च होने वाली है।
इसके पहले भी भारत में 29,999 रुपए कीमत पर Galaxy Watch 6 लॉन्च हुई है। इस स्मार्टवॉच में प्रीमियम फिचर होने के कारण इसका और नई लॉन्च का कोई संबंध नहीं होगा। बस इन दोनों की साइज 40mm होगी।
Samsung Galaxy Watch FE के स्पेसिफिकेशन
Samsung कंपनी ने इस अफोर्डेबल स्मार्टवॉच में क्या स्पेसिफिकेशन होगे यह बात सामने आ रही है। अलग अलग रिपोर्ट्स से यह जानकारी सामने आई है।
Galaxy Watch FE में 1.2 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 396×396p है। 40mm साइज में यह स्मार्टवॉच लॉन्च होने वाली है।
स्मार्टवॉच में Exynos W920 प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस में 1.5GB की RAM और 16GB का इनबिल्ट स्टोरेज होने वाला है। इस प्रोसेसर को सॉफ्टवेयर में One UI Watch 5 का ऑपरेटिंग यूजर इंटरफेस दिया है।
टेक्निकल स्पेसिफिकेशन में एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप और जिओमैगनेटिक सेंसर दिया गया है। Samsung की और से इसके बारे में और जानकारी सामने नहीं आई है। जल्द ही ऑफिशियली यह जानकारी सामने आ जाएगी।