Acer TravelMate P Series: Acer ने लॉन्च किए TravelMate P सीरीज लैपटॉप्स, Computex 2024 से पहले ही मचाई तबाही

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
Acer TravelMate P Series: Acer ने लॉन्च किए TravelMate P सीरीज लैपटॉप्स, Computex 2024 से पहले ही मचाई तबाही

Acer TravelMate P Series: अगले ही हफ्ते Computex 2024 होने जा रहा है। इस इवेंट से पहले ही कंपनी ने नई मॉडल्स को लॉन्च करने की बाते शुरू कर दी है। 4 जून को यह बड़ा इवेंट शुरू होने जा रहा है। Acer इस बड़ी कंपनी ने Acer TravelMate P सीरीज की घोषणा करते हुए इसमें 2 लैपटॉप्स और क्रोमबुक प्लस स्पिन सीरीज लॉन्च की है।

Acer TravelMate P सीरीज स्पेसिफिकेशंस

  • Acer TravelMate P सीरीज के सभी मॉडल्स में Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर दिया गया है। इस प्रोसेसर के साथ इंटेल का ग्राफिक्स और तगड़ी 64 GB की RAM भी दी गई है।
  • इस सीरीज का एकमात्र TravelMate P4 14 यह डिवाइस AMD Ryzen 7 Pro 8840U इस प्रोसेसर के साथ आता है। यह प्रोसेसर भी तगड़ा है लेकिन Ultra 7 के मुकाबले थोड़ा पीछे रह जाता है। इस वेरिएंट में आपको AMD Radeon का 780M वाला तगड़ा ग्राफिक्स कार्ड देखने को मिलता है।
  • वेरिएंट में 14 दिखाई देने वाले P6 14 और P4 Spin 14 डिवाइस में 14 इंच के OLED और IPS डिस्प्ले दिए गए है। TravelMate P4 16 में हमे 16 इंच का IPS डिस्प्ले दिखाई देता है।
  • सभी लैपटॉप में 65Wh की बैटरी दी गई है। इस बैटरी से 14 घंटे का बैकअप कंपनी क्लेम करती है। लैपटॉप्स में 1TB की NVMe का स्टोरेज भी दिया गया है।

Acer TravelMate और Chromebook Spin Series की कीमत:

Acer TravelMate और Chromebook Spin Series की कीमत:

Acer TravelMate सीरीज में P6 14 & 16, P4 Spin 14, P4 14 यह डिवाइस आने वाले है। चलिए इनकी प्राइज को समझते है।

डिवाइस कीमत

  • Acer TravelMate P6 14 $1,429 = ₹1,19,200
  • Acer TravelMate P4 Spin 14 $1,329 = ₹1,10,900
  • Acer TravelMate P4 16 $1,229 = ₹1,02,500
  • Acer TravelMate P4 14 $949 = ₹79,200

इसके साथ ही Acer के ChromeBook भी मार्केट में आ रहे है। यह थोड़े कम दाम में उपलब्ध होने वाले है।

डिवाइस कीमत

  • Acer ChromeBook Plus Spin 514 $549 = ₹45,800
  • Acer ChromeBook Plus Enterprise 515 $649 = ₹54,200
  • Acer ChromeBook Plus Enterprise Spin 514 $749 = ₹62,500
Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment