Asus ROG Ally X 2024: Asus ने लॉन्च किया ROG Ally X गेमिंग कंसोल, डबल हुए सब स्पेसिफिकेशन

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
Asus ROG Ally X 2024: Asus ने लॉन्च किया ROG Ally X गेमिंग कंसोल, डबल हुए सब स्पेसिफिकेशन

Asus ROG Ally X 2024: Computex 2024 मे Asus की तरफ से ROG Ally X यह एक नया गेमिंग PC लाँच किया है। इस डिवाइस में पुराने Ally वेरिएंट में बहुत सारे फीचर्स में सुधार किया गया है।

डबल हुए ASUS ROG Ally X के फीचर्स

Asus ROG Ally X में बहुत सारे फीचर्स डबल हो गए है। इसमें से बैटरी की बात करे तो 40Wh की बैटरी को अब 80Wh बनाया गया है। अब साइज बड़ी है तो लाइफ भी बढ़ेगी।

स्टोरेज में भी इस कंसोल में 1TB का बड़ा PCIe NVMe SSD दी गई है। इस स्टोरेज को M.2 2280 साइज में अपग्रेड के लिए सस्ता और सही बनाया गया है। इस डिवाइस में RAM को 16GB से बढ़कर 24GB किया है। अब गेमिंग का परफॉर्मंस और भी सही बनने वाला है।

डिजाइन में भी हुए बदलाव

Asus ROG Ally X 2024

7 इंच का IPS LCD डिस्प्ले को इस डिवाइस में दिया है। 120 Hz का रिफ्रेश रेट AMD FreeSync प्रीमियम के साथ गेमिंग का अनुभव बेहतर बनाएगा।

Asus ROG Ally X के डिजाइन में बड़े बदलाव किए गए है। अब हमे ज्यादा कर्व डिजाइन दिखाई देती है। हैंडग्रिप को और भी बेहतर बनाया गया है। जॉयस्टिक और कंट्रोल्स को अच्छे एक्सपिरियंस के लिए बनाया गया है।

इस कंसोल के D-pad में बड़े बदलाव करते हुए इसे लंबी समय के यूज और स्टीकी नेस को दूर करने के लिए बनाया गया है। बैक बटन को गलती से प्रेस न हो इसलिए छोटा बनाया गया है।

नई टेक्नोलोजी वाले फैन के कारण अब इसकी कूलिंग सिस्टम को 10% से बढ़ाया गया है। पिछले मॉडल में माइक्रो SD कार्ड का स्लॉट गरमी के कारण फंक्शन करता था। अब बदलाव के कारण यह सही से काम करेगा।

ASUS ROG ALLY X में अब USB C पोर्ट दिया गया है।

इस डिवाइस का वजन 678 ग्राम है। पिछले डिवाइस संस्करण से 68 ग्राम बढ़ गया है।

Asus ROG Ally X की कीमत

Asus ROG Ally X प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इस की कीमत $799 रुपए है। भारतीय रुपए में इस की कीमत 66,000 रुपए है।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment