BMW R 1300 GS: BMW की 1300CC इंजन बाइक हुई भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 20.95 लाख से शुरू

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
BMW R 1300 GS: BMW की 1300CC इंजन बाइक हुई भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 20.95 लाख से शुरू

BMW R 1300 GS: BMW यह एक कार निर्माता कंपनी है लेकिन इस कंपनी की प्रीमियम लक्जरी सेगमेंट में मोटरसाइकल भी है। ग्लोबल मार्केट में BMW ने एक नई बाइक BMW R 1300 GS को लॉन्च किया है। यह बाइक भारतीय बाजार में भी आपको मिलने वाली है।

BMW R 1300 GS का इंजन

BMW प्रीमियम बाइक में आपको 1300cc का इंजन देखने को मिलता है। यह लिक्विड कूलिंग के साथ आने वाला बॉक्सर इंजन है। इसकी क्षमता 7750rpm पर 145bhp पॉवर और 6500rpm पर 149 न्यूटन मीटर टॉर्क बनाने की है।

6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ इस बाइक में 200kmph का टॉप स्पीड दिया गया है। मात्र 3.39 सेकंड में यह बाइक 0 से 100 kmph का स्पीड पकड़ सकती है।

कब मिलेगी BMW की नई बाइक

अभी BMW के इस नई बाइक की बुकिंग शुरू हो गई है। आप इस बाइक के 3 अलग अलग पैकेज में से एक चुनकर बुक कर सकते है। इन पैकेज में कंफर्ट, डायनेमिक और टूरिंग पैकेज शामिल है। इसमें आपको अलग अलग किट्स दिए जाते है।

अभी बुकिंग करने के बाद आपको इस महीने के आखिर में या फिर अगले महीने शुरुआती दिनों में इस बाइक की डिलिवरी मिलनी शुरू होगी।

BMW R 1300 GS की कीमत और वेरियंट्स

BMW की इस नई बाइक को भारत में अलग अलग 4 वेरियंट्स में लॉन्च किया गया है। इन वेरिएंट में लाइट व्हाइट, ट्रिपल ब्लैक 1 और 2, GS ट्रॉफी और ऑप्शन 719 शामिल है। इन सभी वैरिएंट में कलर्स अलग अलग होगे। वेरिएंट अनुसार गाड़ी की कुछ फीचर भी बदल जाते है।

BMW ने अपनी इस नई बाइक को भारत में 20.95लाख रुपए के एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। वेरिएंट अनुसार इसके कीमत में बदलाव होंगे।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment