BMW R1300 GS: भारत में होगी लॉन्च, 13 जून से कर सकोगे बुक

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
BMW R1300 GS: भारत में होगी लॉन्च, 13 जून से कर सकोगे बुक

BMW R1300 GS: कुछ दिनों से चर्चा में रहने वाली BMW की एक नई बाइक R 1300 GS भारत में अब लॉन्च होने के लिए तैयार है। BMW Motorrad India की वेबसाइट पर इस गाड़ी को अब दिखाया गया है। 13 जून को इसका लॉन्च इवेंट होने वाला है।

BMW R 1300 GS के फीचर्स

BMW की ओर से आने वाली Adventure Tourer में तकनीकी बदलाव करके R 1300 GS को लॉन्च किया जाएगा। इस बाइक में सिंगल पॉड हैडलाइट होने की जानकारी सामने आ रही है। इस हैडलाइट पैनल में 4 LED DLR, हैडलाइट दिए गए है।

पुरानी 1250 से इस गाड़ी का वजन कम दिखाई दे रहा है। इसका कारण R 1300 में यूज किया गया 1300cc का इंजन और नया मेटल शीट फ्रेम हो सकता है। इस गाड़ी का वजन फ्यूअल टैंक के थोड़ा कम होने से भी कम हो गया है।

पुराने 1250 में हमे 134hp का इंजन देखने को मिला था। R 1300 में हमे लिक्विड कूलिंग के साथ इंजन देखने को मिल रहा है। 145hp का यह इंजन 7750 rpm तक जाता है। इस इंजन से 6500 rpm पर 149 न्यूटन मीटर का टॉर्क निर्माण करने की क्षमता है।

कौन कौनसे वेरिएंट में होगी लॉन्च

BMW R1300 GS launch date

भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट हुई जानकारी के अनुसार इस गाड़ी के 3 अलग वेरिएंट होगे। GS Trophy, Triple Black और 719 Tramuntana यह तीनों वेरिएंट के नाम है। इन वेरिएंट में बदलाव बहुत सारे है लेकिन पहला बदलाव उसकी व्हील में दिखाई देता है।

GS Trophy और Triple Black में अलॉय व्हील दिए गए है। वही Tramuntana वेरिएंट यह टॉप वेरिएंट होने के कारण इसमें क्रॉस स्पोक ट्यूबलेस टायर दिए गए है।

कितनी होगी BMW R 1300 GS की कीमत

पुराने 1250 GS variant को कंपनी ने एक कॉम्पटीटिव प्राइज में लॉन्च किया था। इस वेरिएंट की कीमत आज के दिन 20.55 लाख रुपए एक्स शोरूम के आसपास है। अब नई बाइक में भी अच्छी प्राइज रखना कंपनी सोच रही होगी।

कम प्राइज में लॉन्च करना इसके थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि पुराने वेरिएंट से बहुत सारे एडवांस चीजे इसमें जोड़ी है। अभी के समय में Triumph Tiger 1200 GT यह एकमात्र बाइक है जो 20 लाख से कम कीमत पर मिलती है। अब कंपनी R 1300 GS को कितनी कॉम्पटीटिव प्राइज में लॉन्च करेगी यह 13 जून को ही देखना होगा।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment