BMW R20: BMW की नई बाइक R20 होगी धांसू, कॉन्सेप्ट आई सामने

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
BMW R20: BMW की नई बाइक R20 होगी धांसू, कॉन्सेप्ट आई सामने

BMW R20: BMW ने हाल ही में एक कॉन्सेप्ट सामने लाई है। इसके पार्ट्स के कलर कोड और डिजाइन को देख कर यह BMW R 20 होने की संभावना है। शायद यह R 18 का अगला वर्जन होगा। इसमें कुछ खास जानकारी सामने निकल कर आई है।

BMW R20 कॉन्सेप्ट में क्या सामने आया Details

यह लॉन्च होने वाली BMW R20 लगभग R 18 की तरह ही बनेगी लेकिन कुछ बदलाव इसमें होंगे। सामने निकलकर आई कॉन्सेप्ट में यह पता चल रहा है कि 1802 cc का बॉक्सर इंजन हमे R 18 से लेकर BMW R20 में 2000 cc दिखाई देगा। यह इंजन air cooled इंजन है। यह जानकारी के तहत बताया जा रहा है। इसमें BMW की और से कोई जानकारी सामने नहीं आई।

R18 का इंजन लगभग 91HP को प्रोड्यूस करता था। उसकी क्षमता 4700rpm तक थी और 3000 rpm पर यह इंजन 157 न्यूटन मीटर टॉर्क प्रोड्यूस करता था। अब नए इंजन में सीसी बढ़ रही है तो यह पॉवर भी बढ़ेगी।

BMW R20 में होगा एल्यूमिनियम टैंक का इस्तेमाल

BMW एक क्रोम एल्यूमिनियम कलर को हॉटर देन पिंक के नाम से पहचानता है। यही एल्यूमिनियन टैंक BMW R20 में दिया हुआ है। कॉन्सेप्ट के सामने आई जानकारी के अनुसार हमें यहां और कुछ कलर के पार्ट्स दिखाई दिए है।

सिलेंडर के हेड कव्हर से लेकर एयर इंटेक फेनल और बेल्ट कवर सामने आए है। यह पार्ट्स एल्यूमिनियम के रंग के होंगे लेकिन थोड़े पॉलिश्ड एनोडाइज किए होंगे।

बाकी गण मेटल कलर में पैरालेवर स्ट्रेट, ब्रेक कैलीपर और फूटरेस्ट दिए है।

BMW R20 के सीट में होंगी लाइट

फ्लोटिंग इफेक्ट के साथ इस बाइक में सीट दी गई है। सीट पर ब्लैक रंग में दी गई है। यह लेदर के साथ आएगी। पीछे की तरफ LED टेल लाइट सीट में ही दिए है। यह ब्रेक लाइट की तरह काम करेंगे।

BMW R20 की और जानकारी

पीछे के व्हील को पूरा ब्लैक बनाया है। इसमें डिस्क भी ब्लैक दी गई है। 17 इंच का यह बड़ा टायर ब्लैक डिजाइन में छा जाता है। सामने वाला तैयार 17 इंच का है मात्र उसमें हमे स्पोक दिखाई देंगे।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment