Ducati Street Tracker: Ducati Scrambler की तरह Street Tracker कॉन्सेप्ट सामने आई, 2 कॉन्सेप्ट बाइक आई सामने

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
Ducati Street Tracker: Ducati Scrambler की तरह Street Tracker कॉन्सेप्ट सामने आई, 2 कॉन्सेप्ट बाइक आई सामने

Ducati Street Tracker: लंदन में चल रहे 2024 बाइक शेड मोटो शो में Ducati भी शामिल है। Ducati ने यहां पर 2 कॉन्स्पट बाइक को सामने लाया है। अलग अलग दिझाईंन के साथ आने वाली 2 बाइक्स अभी सामने आई है। यह दोनों बाइक Scrambler की कॉन्सेप्ट पर आधारित है।

क्या है इन बाइक्स के कोड नेम

Ducati ने इस बाइक शो में इन मोटर सायकल्स का नाम CR241 और RR241 रखा है। आगे इनके बारे में और जानकारी लेते है।

RR241 की डीटेल्स

Ducati ने खुद एक पोस्ट डाली है और उसके अनुसार यह RR241 एक पोस्ट – ऐपॉकेलिप्टिक नाम के टीव्ही शो के ऊपर आधारित है। Ducati Scrambler के मुकाबले यह गाड़ी और भी पॉवरफुल होगी।

यह स्ट्रीट ट्रेकर version को दर्शाती है तो इसमें उतना डिजाइन अच्छा होना जरूरी था। गाड़ी दिखनें में सुंदर है और इसमें हाय पास टर्मिगनोनी एग्जॉस्ट दिया है। क्रोम सिल्वर में यह बाइक की सुंदरता को और भी बढ़ता है। फ्रंट व्हील पर क्रॉस स्पोक दिए है। इसके ऊपर लगा छोटा फेंडर गाड़ी की स्ट्रीट ट्रैकर वाली सुंदरता को बढ़ाता है।

गाड़ी में 2 अलग सीट्स दिए है। पीछे की सीट आसानी से हटाकर उसकी जगह लगेज वाला सामना लगाया जा सकता है। लंबे टूर्स के लिए यहां पर जैरी कैन लगाना आसान है। दाई और से एक्जॉस्ट को ऊपर दिया है तो कैन की जगह खाली है।

18 इंच का आगे का पहिया और 17 इंच का पीछे का पहिया गाड़ी को आगे से थोड़ा ऊंचा बनाता है। दोनों टायर्स पिरेली स्कॉर्पियन रैली टायर्स है।

इस बाइक में 803cc का L-twin इंजन दिया है। Scrambler में भी यही इंजन हमे देखने को मिलता था।

CR241 की डीटेल्स

इस बाइक की अभी तक तस्वीरें और जानकारी सामने नहीं आई है। आते ही हम उसे नए आर्टिकल के साथ पोस्ट करेंगे। यह Scrambler का स्ट्रीट ट्रैकर वर्जन नहीं है।

कब तक आएगी यह कॉन्सेप्ट बाइक्स

अभी तक Ducati ने इसके बारे के कुछ खास जानकारी साझा नहीं की। यह उत्पादित किया जायेगा भी या नहीं यह अभी तक फिक्स नहीं है।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment