Garmin Forerunner 165: ये वॉच हुआ भारत में लॉन्च, जाने कितना दिन का बैटरी लाइफ और है खास फीचर्स

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
ये वॉच हुआ भारत में लॉन्च, जाने कितना दिन का बैटरी लाइफ और है खास फीचर्स

Garmin Forerunner 165: फिटनेस और प्रोफेशनल रनर के लिए Garmin के तरफ से एक नया ट्रेंडी Garmin Forerunner 165 वॉच लॉन्च किया गया है। इस नए स्मार्टवॉच में बड़ी 11 दिन की बैटरी लाइफ मिलन वाली है। बहुत सारे फीचर्स से लैस इस स्मार्टवॉच को भारत में आज लॉन्च किया गया है।

Garmin Forerunner 165 के स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टवॉच में हमे 1.2 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाता है। इस डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 390× 390 पिक्सल्स है। इस स्मार्टवॉच के बेझल्स को फाइबर से रीनफोर्स किए पॉलीमर से बनाया गया है। स्मार्टवॉच का स्ट्रैप सिलिकॉन से बना है।

टेक्नोलोजी की बात करे तो इसमें 4GB की RAM दी गई है। स्मार्टवॉच में Bluetooth और ANT+ का सपोर्ट दिया जाता है। इसी स्मार्टवॉच में हमे एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, बैरोमीट्रिक अल्टीमेटर कंपास, जायरोस्कोप और थर्मोमीटर जैसे बहुत सारे सेंसर दिए गए है।

इस डिवाइस को GPS के लिए GLONASS और Galileo की मदत हुई है। हेल्थ और फिटनेस के अनुसार इस डिवाइस में Pulse Ox, Heart rate, स्ट्रेस, रेस्पिरेट्री रेट जैसी जानकारी देने की क्षमता दी गई है।

इतना सब होने के बावजूद भी इस डिवाइस को मेडिकल द्वारा प्रमाणित डिवाइस नहीं माना जाता।

अलग फीचर्स

इसमें आपको एक फिचर ऐसे मिलता है जिससे आप अपने स्पॉटिफाई या फिर एमेजॉन म्यूजिक के account से सीधा प्लेलिस्ट सिंक कर सकते है। Garmin के Connect एप्प से आपको इस डिवाइस के साथ कनेक्ट करना आसान है।

Garmin Forerunner 165 की कीमत

इस नए Garmin Forerunner 165 स्मार्टवॉच की कीमत भारतीय मार्केट में 33,490 रुपए इतनी है। अभी के समय में इस स्मार्टवॉच को 4 अलग कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। कलर ऑप्शन के साथ अलग अलग बैंड डिजाइन में भी यह स्मार्टवॉच उपलब्ध होने वाले है।

इस स्मार्टवॉच में हमे 2 साल की बड़ी वारंटी दी गई है। आप इस स्मार्टवॉच को कुछ चुनिंदा स्टोर्स से खरीद सकते हो।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment