Gold Silver Price Today: क्यों नहीं बढ़ेगी सोने की कीमत, एक्सपर्ट ने दिया बड़ा कारण

Noman Patel

By Noman Patel

Published on:

Follow Us
Gold Silver Price Today: क्यों नहीं बढ़ेगी सोने की कीमत, एक्सपर्ट ने दिया बड़ा कारण

Gold Silver Price Today: सोमवार के दिन आखिर तक कोई बढ़त नहीं हुई है। आज के दिन दिल्ली में सोने की कीमत 71,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर लगभग स्थिर है। इसी दिन चांदी की कीमत में 200 रुपए की बढ़त आई है। चांदी की कीमत आज के आखिर तक 92,100 रुपए प्रति किलो रही है।

सोने की कीमत के बारे में एक्सपर्ट की राय

HDFC सिक्योरिटी में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने इस बारे में अपनी राय बताई है। उनके अनुसार कॉमेक्स स्पॉट गोल्ड में हुई गिरावट के बाद भी भारत में सोने के कीमत में बदलाव नहीं हुए। शुक्रवार के दिन कॉमेक्स स्पॉट गोल्ड में 3.45% की गिरावट देखने को मिली थी।

विदेश के बाजारों में सोना 1 डॉलर के करीब कम होकर बंद हुआ। इस के बाद 2,293 डॉलर प्रति औंस पर सोने का बाजार बंद हुआ था। इसके पूरा अलग भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 71,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है। पिछले दिन भी यही कीमत रही थी।

अब LKP सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने भी आज कुछ बाते कही है। उनके अनुसार सोने की कीमत में गिरावट के बाद भी ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। इसका सबसे बड़ा कारण है अमेरिका डॉलर्स में हो रहे बदलाव। इसलिए ग्लोबल मार्केट में गिरावट के बाद भी अभी भारत में सोना स्थिर है।

सोमवार को डॉलर्स की कीमत भारतीय रूपयो के अनुसार 10 पैसों से गिर गई है। अभी एक अमेरिकन डॉलर्स की कीमत 83.50 रुपए पर बंद हुई है।

देश में सोने और चांदी की कीमत

देश में सोने और चांदी की कीमत
शहरसोने की कीमत प्रति 10 ग्रामचांदी की कीमत प्रति किलो
नई दिल्ली71,82091,700
मुंबई71,67091,700
कोलकाता71,67091,700
बेंगलुरु71,67090,400
चेन्नई72,33096,200
Noman Patel

Noman Patel

Noman Patel completed B.E. in Civil Engineering and he writes Sports, Astrology and Business related article.

Leave a Comment