Health Tips: लॅपटॉप को गोद मे लेकर बैठने से होगी संतति प्राप्ति में परेशानी

Noman Patel

By Noman Patel

Updated on:

Follow Us
Health Tips: लॅपटॉप को गोद मे लेकर बैठने से होगी संतति प्राप्ति में परेशानी

Health Tips: पहले के दिनों में डेस्कटॉप यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन अब सुविधाजनक और पोर्टेबल लैपटॉप्स ने डेस्कटॉप की जगह के ली है। लैपटॉप को बनाया ही गया था गोद में लेकर बैठने के लिए मात्र अब इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे है। लैपटॉप को गोद में लेकर बैठने के कारण पुरुषों में बड़ी समस्या सामने आ रही है।

पड़ता है प्रजनन स्वास्थ्य पर असर

 health tips पड़ता है प्रजनन स्वास्थ्य पर असर

लैपटॉप को गोद में लेकर बैठने से पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य पर असर होता है ऐसा रिपोर्ट सामने आया है। अगर गर्मी होती है तो पुरुषों के प्रजनन अंगो पर इसका असर दिखाई देता है। एक रिपोर्ट के अनुसार बढ़ती गर्मी पुरुषों में शुक्राणु की संख्या को घटाता है। इससे शुक्राणु की गुणवत्ता पर भी असर होकर शुक्राणु कार्य करना बंद कर देते है।

पुरुष का शरीर बनाया ऐसा गया है कि इसमें आपको अंडकोष की जगह सेफ है। इस अंडकोष का तापमान अपने शरीर के तापमान से थोड़ा कम ही रहता है। इसकी रचना ऐसे इसलिए की गई है क्योंकि हमारे अंडकोष शुक्राणु निर्माण में महत्वपूर्ण हिस्सा अदा करते है। अगर उन्हें अच्छा तापमान मिले तो वह गुणवत्ता और नंबर में अधिक होगें।

लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकलने वाली इलेक्ट्रो मैगनेटिक किरने अपने शरीर के लिए घातक है। अगर यह किरने अपने अंडकोष की और आते है तो उनसे अंडकोष में निर्माण हो रहे शुक्राणु के गुणवत्ता पर जरूर प्रभाव होगा।

लैपटॉप लेकर जब भी पुरुष बैठते है तो उन्हें लैपटॉप को गोद में ही लेकर बैठना होता है। जब भी हम हमारे पैर खुले न छोड़कर एक साथ रखते है तो अपने अंदर के पार्ट्स जैसे की अंडकोष की गर्मी बढ़ जाती है।

आप इसके लिए एक बचाव कर सकते है। अभी लैपटॉप टेबल्स मार्केट के आते है। इन टेबल्स से हमारे पैरो के ऊपर थोड़ी जगह रहती है।

बस लैपटॉप का इस्तेमाल करते वक्त ही नहीं, आपको अपने अंडकोष को हमेशा गर्मी से बचाकर रखने की जिम्मेदारी आपकी है।

Noman Patel

Noman Patel

Noman Patel completed B.E. in Civil Engineering and he writes Sports, Astrology and Business related article.

Leave a Comment