Honda Cars Offer June 2024: की कार पर मिल रहा है 1 लाख 15 हजार तक का डिस्काउंट

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
Honda City Offer June 2024: की कार पर मिल रहा है 1 लाख 15 हजार तक का डिस्काउंट

Honda Cars Offer June 2024: Honda कंपनी की तरफ से आने वाली होंडा सिटी से लेकर Amaze और Elevate जैसी गाड़ियों पर तगड़ा डिस्काउंट चल रहा है। इस डिस्काउंट ऑफर में पैसों का डिस्काउंट, लायल्टी जैसी चीजों के साथ कॉर्पोरेट स्कीम के बेनिफिट भी मिल रहे है।

होंडा City पर मिलेगा 1 लाख 15 हजार का डिस्काउंट

बाकी बड़ी कार कंपनियों ने कई गाड़ियों पर डिस्काउंट देने की बात कही थी तो होंडा इसमें पीछे कैसे रह सकती है। पिछले त्योहार के वक्त लॉन्च हुई Honda City Elegant एडिशन पर होंडा की और से 1 लाख 15 हजार रुपए का बड़ा डिस्काउंट मिलने जा रहा है।

अगर आप होंडा City के अप्रैल वाले अपडेटेड वेरिएंट के साथ जाना चाहते है तो उसपर आपको 78 हजार रुपए का बड़ा डिस्काउंट मिलने जा रहा है। इस अप्रैल अपडेट में आपको सेफ्टी फीचर्स में 6 एयर बैग्स दिए गए थे।

Honda City के Hybrid वेरिएंट में 65 हजार रुपए का डिस्काउंट देखने को मिलता है। इस कार की खासियत है कि इसके कोई भी प्रतिद्वंदी मार्केट में नहीं है। फिर भी कंपनी ने इस गाड़ी पर डिस्काउंट दिया है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 19 लाख रुपए है

Honda Amaze पर मिल रहा है 1 लाख 6 हजार का डिस्काउंट

Honda Cars Offer June 2024: की कार पर मिल रहा है 1 लाख 15 हजार तक का डिस्काउंट

Honda की City Elegant के साथ मार्केट में लॉन्च हुई Honda Amaze Elite एडिशन भी अब 1 लाख 6 हजार तक के बड़े डिस्काउंट के साथ मिलती है।

Amaze के एंट्री लेवल E वेरिएंट में 66 हजार तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद आने वाले S और VX वेरिएंट में आपको 76 हजार रुपए तक डिस्काउंट मिल जाएगा।

Honda Elevate पर 55 हजार का डिस्काउंट

Honda की Elevate SUV पर पिछले महीने शुरू हुआ डिस्काउंट आगे भी कंटिन्यू किया गया है। इसके लोवर स्पेसिफिकेशन के साथ आने वाले V ट्रिम और टॉप स्पेसिफिकेशन के ZX वेरियंट्स में आपको 55 हजार तो कुछ वेरियंट्स में 45 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment