Honda CRF 300 ADV: Himalayan को टक्कर देने आयेगी Honda CRF 300 ADV, नई एडवेंचर होगी जल्द लॉन्च

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
Honda CRF 300 ADV

Honda CRF 300 ADV: Honda कंपनी के 2W सेगमेंट ने नई एडवेंचर बाइक लॉन्च होने वाली है। इससे पहले ही होंडा ने इस ADV को शौ केस किया है। होंडा सहारा 300, CRF 300L और CRF 300L Rally भारतीय मार्केट में देखा गया है। अब होंडा ने sub – 400cc मार्केट में ADV बाइक के साथ दबदबा बनाना चाहता है।

होंडा की 300cc ADV भारत में देखी गई

गौतमन रमेश इस  एडवेंचर मोटरसाइक्लिस्ट ने कुछ फोटो शेयर किए है। पिछले कुछ सालो से भारत में sub 400cc सेगमेंट पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। अब बड़े मैन्युफैक्चर कंपनी भी इस सेगमेंट में काम कर रहे है। होंडा भी इसमें पीछे नहीं है।

कावासाकी कंपनी ने KLX 230S के साथ भारतीय बाजार में इस सेगमेंट को टारगेट किया है। इसी कावासाकी बाइक के स्पेसिफिकेशन को तगड़ी टक्कर देने लायक होंडा की CRF 300L मार्केट में स्पॉट की गई थी। लेकिन अब कावासाकी के आने के बाद भी होंडा ने लॉन्च के बारे में कुछ सामने कहा नहीं

होंडा CRF 300L सीरीज के स्पेसिफिकेशन

इस सीरीज में 2 अलग अलग बाइक आने वाली है। CRF 300L और CRF 300L Rally नाम से यह 2 बाइक होने वाली है। इन दोनों बाइक में 286cc का लिक्विड कूलिंग के साथ सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इंजन की क्षमता 27.3 PS की पॉवर और 26.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क निर्माण करने की है।

फोटो में दिखाई दे रही डिजाइन के अनुसार CRF 300L Rally में हाय राइज हैंडलबार, टाल विंडशील्ड और ड्यूअल LED हैडलाइट दिया गया है। इस बाइक में हमे LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। संप गार्ड और टैंक एक्सटेंशन के साथ इस बाइक को लॉन्ग डिस्टैंस ट्रैवल के लिए और भी ज्यादा बेहतर बनाता है।

होंडा CRF 300L सीरीज की कीमत

युनाइटेड स्टेट की मार्केट प्राइज के अनुसार इन बाइक की कीमत सामने आ रही है। CRF 300L की कीमत $5,449 और CRF 300L Rally की कीमत $6,199 होने वाली है।

जानकारों के अनुसार भारत में इन बाइक की कीमत 4 से 5 लाख के बीच में होने वाली है। अभी इस सेगमेंट में यामाहा R3 और MT-03 अभी उपलब्ध है। तो इन दोनों के साथ आपको रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 भी प्रतिद्वंदी बनकर खड़ी है।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment