Huawei MatePad SE 11: ग्लोबली लॉन्च हुआ लाइट वेट टैबलेट, तगड़े स्पेसिफिकेशन के साथ भारत में होगा इंतजार

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
Huawei MatePad SE 11: ग्लोबली लॉन्च हुआ लाइट वेट टैबलेट, तगड़े स्पेसिफिकेशन के साथ भारत में होगा इंतजार

Huawei MatePad SE 11: Huawei कंपनी ने ग्लोबल स्तर पर एक नया टैबलेट लॉन्च किया है। बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी और स्टाइलिश लुक के कारण यह टैबलेट मार्केट में धमाल मचाने वाला है।

Huawei MatePad SE 11 के फीचर्स

Huawei के इस MatePad डिवाइस में लुक में बहुत ज्यादा काम किया है। इस डिवाइस की मेटल बॉडी है और इससे टैबलेट और भी स्लिम हुआ है।

MatePad अभी क्रिस्टल ब्ल्यू और नेब्यूला ग्रे कलर में उपलब्ध है। टैबलेट की खासियत इसके कम 475 ग्राम वेट में है। डायमेंशन में यह टैबलेट 252.3mm ×163.8mm ×6.99 mm का है।

Huawei MatePad में 11 इंच का TFT IPS LCD डिस्प्ले दिया है। इसमें आपको FHD+ डिस्प्ले क्वालिटी मिलेगी। इस डिवाइस में अभी तक प्रोसेसर का कंफर्मेशन नहीं हुआ है लेकिन किरीन 710A या फिर snapdragon 680 प्रोसेसर दिया जाएगा ऐसा संभव है।

Huawei MatePad SE 11 Colors

Huawei MatePad SE 11 Colors

Huaweiकी तरफ से HarmonyOS 2.0 का UI इस टैबलेट में दिया गया है। इस टैबलेट में 4GB से 8GB RAM ऑप्शन उपलब्ध है। स्टोरेज ऑप्शन में 64GB से 128GB के UTF 4.0 दिया गया है।

टैबलेट में 7700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस बैटरी को 22.5 W का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Huawei कैमरा और व्हिडिओ कॉलिंग

इस टैबलेट में आपको 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। MeeTime कॉलिंग एप्प के साथ यह टैबलेट आपकोvहिंदू कॉलिंग का ऑप्शन देता है।

MatePad SE 11 के खास फीचर्स

 टैबलेट का डिजाइन ड्राइंग और नोट्स लेने के लिए तैयार किया है। अभी इस टैबलेट में M- Pen Lite का स्टाइलस सपोर्ट दिया है। Huawei Histen 9.0 वाला एक तगड़ा ऑडियो सेट अप इस टैबलेट को और भी खास बनाता है। 4 स्पीकर्स का यह सेटअप डॉल्बी एटमॉस से भी बढ़िया क्वालिटी देने में सक्षम है।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment