Hyundai Inster EV: Hyundai की मायक्रो SUV का लुक जारी, भारत में यह Inster EV हो सकती है Exter EV !

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
Hyundai Inster EV: Hyundai की मायक्रो SUV का लुक जारी, भारत में यह Inster EV हो सकती है Exter EV !

Hyundai Inster EV: हुंडई कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में अपने Inster EV नाम से जानने वाले ऑल इलेक्ट्रिक मायक्रो SUV को टीजर किया है। आगे आने वाले 27 जून को बुसान इंटरनेशनल मोबिलिटी शो में इस कार को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Inster नाम के पीछे Intimate और Innovative नाम का कारण बताया है।

Casper इलेक्ट्रिक की कॉपी

कोरियन मार्केट में 2021 से लॉन्च हुई Casper इलेक्ट्रिक SUV का यह नई कार एक कॉपी वर्जन होने वाली है। कोरिया में अभी Casper इलेक्ट्रिक के नाम से यह गाड़ी बेची जा रही है। अभी कुछ दिनों बाद Inster इलेक्ट्रिक नाम से ग्लोबली डेब्यूट करने वाली यह कार भारत में अगले साल आने वाली है।

भारत में यह कार Exter इलेक्ट्रिक के नाम से ऑल इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में लॉन्च हो जाएगी।

टीजर में क्या देखा गया

Teaser में दिखाई गई Inster EV में हमे कैस्पर जैसे गोलाकार सरकयूलर LED DRL और हेडलैंप दिए गए है। इस कार में थोड़ा पिक्सेल थीम के साथ इंडिकेटर और टेललाइट दिए गए है। हुंडई के Creta EV की तरह इस कार में भी सामने की ओर से चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

अभी तक इस कार के बारे में बैटरी पैक जैसे डिटेल्स सामने नहीं आए। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 355 km की सिंगल चार्ज रेंज मिलने वाली है। WLTP सर्टिफिकेट के अनुसार इस रेंज को दिया गया है।

Inster EV के खास फीचर्स

इस कार में हमे वॉइस एनेबल सनरूफ दिया जाने वाला है। इसी के साथ अन्दर आपको टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जाएगा।

फुल्ली ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल के साथ यह कार आती है। यह फीचर इस कार को बाकी कार से पूरा अलग बनाता है। कार में ड्यूअल कैमरा सेटअप वाला डैशकैम दिया गया है। इसमें आपको सामने के व्यू के साथ कैबिन का व्यू भी दिखाई देगा।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment