iQoo Pad 2 Pro: iQoo Pad 2 और iQoo Pad 2 Pro को चीन के मार्केट में लॉन्च किया गया है। इस pad 2 सीरीज में तगड़े कॉन्फिग्रेशन के कारण मार्केट में इसकी डिमांड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बड़ी 11500mAh की बैटरी और 3.1K डिस्प्ले इस टैबलेट के खास फीचर्स में आते है।
iQoo Pad 2 स्पेसिफिकेशन
यह मॉडल 12.05 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ 144Hz के रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंपलिंग रेट में आता है। ऑक्टा कोर Snapdragon 8s Gen 3 का प्रोसेसर इस टैबलेट में दिया गया है। एंड्रॉयड 14 में Origin OS 4 का फ्लेवर इस टैबलेट में दिया गया है।
टैबलेट में 8 MP का रियर कैमरा और 4 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में 8 स्पीकर यूनिक का ऑडियो सेट अप दिया गया है।
10000mAh की बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 44W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी इसमें दिया है। टैबलेट के वजन की बात करे तो यह 589.2 ग्राम है।
iQoo Pad 2 Pro स्पेसिफिकेशन
13 इंच की बड़ी 3.1K डिस्प्ले के साथ इस टैबलेट में भी आपको 144Hz का रिफ्रेश रेट और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया है। नॉर्मल वर्जन से बढ़कर इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है।
इस टैबलेट में 16GB RAM का हाइएस्ट वेरिएंट मिलता है। टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा और 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इस डिवाइस में फेशियल रिकॉग्निशन वाला फीचर भी दिया गया है।
11,500mAh की बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 66W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस बड़ी बैटरी से हमे लगभग 14.8 घंटे का बड़ा वीडियो प्लेबैक टाइम मिलता है। टैबलेट का वजन भी 679 ग्राम है।
iQoo Pad 2 और iQoo Pad 2 Pro की कीमत
iQoo Pad 2 यह टैबलेट 4 अलग अलग स्पेसिफिकेशन के साथ आता है।
वेरिएंट | चीन में कीमत CNY | भारतीय रुपए में कीमत Rs |
8GB + 128GB | 2499 | 24,000 |
8GB + 256GB | 2799 | 32,000 |
12GB + 256GB | 3099 | 35,000 |
12GB + 512GB | 4099 | 39,000 |
iQoo Pad 2 Pro यह टैबलेट हमे 3 अलग अलग वेरिएंट में दिखाई देता है। चलिए इसकी प्राइज के बारे में जानते है।
वेरिएंट | चीन में कीमत CNY | भारतीय रुपए में कीमत Rs |
8 GB + 256 GB | 3399 | 39,000 |
12 GB + 256 GB | 3699 | 42,000 |
16 GB + 512 GB | 4099 | 47,000 |