Jeep Compass Price 2024: 1.7 लाख रुपए से कम हुई Jeep Compass की कीमत, फिर भी है एक बुरी खबर

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
Jeep Compass Price 2024: 1.7 लाख रुपए से कम हुई Jeep Compass की कीमत, फिर भी है एक बुरी खबर

Jeep Compass Price 2024: Jeep इस कार निर्माता कंपनी ने अपने पॉप्यूलर कंपास कार के एंट्री लेवल सेगमेंट में चलने वाली Compass Sport ट्रिम की कीमत 1.7 लाख रुपए से कम कर दी है। लेकिन बुरी खबर भी है कि बाकी 5 वेरिएंट की कीमत 14 हजार रुपए से बढ़ गई है। इस बढ़ी हुई कीमत में कंपास के Longitude, Night Eagle, Limited, Black Shark और Model S शामिल है।

Jeep Compass मैन्युअल ट्रांसमिशन की कीमत

Jeep Compass की एंट्री लेवल Sport मॉडल सिर्फ मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। पहले इस कार की कीमत 20.69 लाख रुपए थी और अब 1.7 लाख रुपए से यह कम होकर 18.99 लाख हो गई है।

इसके बाद वाले वेरिएंट की कीमत नीचे दे रहे है।

वेरिएंटनई कीमत (लाख रुपए)पुरानी कीमत (लाख रुपए)फरक
Longitude22.3322.1914,000
Longitude (O)24.8324.6914,000
Night Eagle25.1824.0414,000
Limited (O)26.3326.1914,000
Black Shark26.8326.6914,000
Model S28.3328.1914,000

Jeep Compass के सभी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरियंट्स की कीमत 14 हजार रुपए से बढ़ गई है।

Jeep Compass इंजन और पॉवरट्रेन

Jeep Compass के सभी मॉडल्स अलग अलग है। इसमें से मॉडल S में हमे टॉप वेरिएंट 4×4 दिया गया है। बाकी सभी मॉडल्स में हमे फ्रंट व्हील ड्राइव देखने को मिला है।

Jeep Compass में हमे पुराना इंजन दिया गया है। Jeep ने हाल ही में मई महीने में 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को बंद कर दिया है। अब Compass में आपको 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। इस इंजन की क्षमता 170hp पॉवर और 350 न्यूटन मीटर अधिकतम टॉर्क निर्माण करने की है।

Jeep Compass के प्रतिद्वंदी

अभी के समय में Hyundai की Tucson यह कार 29 लाख से 35.94 लाख रुपए के बीच में उपलब्ध है। यह कार एंट्री लेवल में नहीं लेकिन टॉप मॉडल में Jeep Compass के साथ कॉम्पिटिशन में है।

इसके बाद वॉल्क्सवेज़न कंपनी की Tiguan (रुपए 35.17 लाख) और Citroen C5 Aircross (रुपए 37.67 लाख) भी Jeep Compass के टॉप वेरिएंट के साथ कॉम्पिटिशन में है।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment