LPG Cylinder Price Today: LPG सिलेंडर की कीमत हुई कम, चुनाव नतीजों से पहले ही मिला गिफ्ट

Dhananjay Ghorpade

By Dhananjay Ghorpade

Published on:

Follow Us
LPG Cylinder Price Today: LPG सिलेंडर की कीमत हुई कम, चुनाव नतीजों से पहले ही मिला गिफ्ट

LPG Cylinder Price: अभी लोकसभा के चुनाव का आखरी पड़ाव आज जारी है। 1 जून को आई खबर के अनुसार LPG सिलेंडर के दाम में गिरावट आई है। इससे सामान्य जनता को चुनाव के नतीजों से पहले ही तोफ़ा  मिल गया है।

72 रुपए से कम हुए सिलेंडर के दाम

मौजूदा समय में भारत की बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने 1 जून से पूरे देश में सिलेंडर को 72 रुपए से सस्ता करने की बात कही है।

इस निर्णय के बाद दिल्ली जैसे बड़े शहर में LPG सिलेंडर का भाव 69.50 रुपए, कोलकाता शहर में 72 रुपए, चेन्नई शहर में 70.50 रुपए और मुंबई शहर में 69.50 रुपए से कम हो गए है।

घरेलू सिलेंडर पे नहीं घटे दाम

LPG Cylinder Price Today

ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने जो सिलेंडर की कीमत कम की है वह बस कमर्शियल सिलेंडर के लिए है। अगर आप घरेलू सिलेंडर की बात करते है तो आपको इसमें कोई गिरावट देखने को नहीं मिलेगी।

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर आज के दिन से दिल्ली में 1676.00 रुपए के हिसाब से मिलेंगे। दिल्ली के इसी सिलेंडर का दाम कल के दिन 1745.50 रुपए था।

कोलकाता शहर में सिलेंडर का दाम आज से 1787 रुपए होगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर में यह सिलेंडर 1629 रुपए में उपलब्ध होंगे। चेन्नई जैसे बड़े शहर में आज से LPG  सिलेंडर का भाव 1840.50 रुपए किया गया है।

चुनाव पर क्या होगा असर

आज 1 जून को लोकसभा के चुनाव का आखरी पड़ाव हो रहा है। ऐसे में जहा पर इलेक्शन हो रहे है उन जगहों पर सिलेंडर के दाम जानना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य में आज जहा पर चुनाव होने जा रहे है वह सभी सीटो पर सिलेंडर के दाम कम किए गए है। योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्षेत्र में जहा पर चुनाव है उन जगह पर कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1846 रुपए और घरेलू सिलेंडर के दाम 865 रुपए है।

कोलकाता में भी आज चुनाव होने जा रहे है। ऐसे में कमर्शियल सिलेंडर में 72 रुपए से गिरावट सत्ताधारी पक्ष को और मजबूत बनाने के काम आएगी।

Dhananjay Ghorpade

Dhananjay Ghorpade

Dhananjay Ghorpade completed B.C.A. and he writes Job, Education and Entertainment related article.

Leave a Comment