Mahindra XUV E8: महिंद्रा XUV E8 के अंदर की जानकारी हुई लिक, 3 स्क्रीन वाला सेटअप आया सामने

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
Mahindra XUV E8: महिंद्रा XUV E8 के अंदर की जानकारी हुई लिक, 3 स्क्रीन वाला सेटअप आया सामने

Mahindra XUV E8: महिंद्रा की तरफ से आने वाली XUV के e8 वर्जन में अब हमे 3 स्क्रीन का सेटअप दिखाई देगा। इसके साथ ही और भी इंटीरियर डिजाइन सामने आई है। आज जानते है की क्या होगा इस इलेक्ट्रिक कार का इंटीरियर डिजाइन?

महिंद्रा के XUV E8 का इंटीरियर हुआ लिक

महिंद्रा के इंटीरियर के हुए पेटेंट के अनुसार इस कार में 3 स्क्रीन का सेटअप कंपनी दे रही है। यह 3 स्क्रीन एक ही डैशबोर्ड पे लगाई गई है। महिंद्रा ने ऐसे ही चीज पहले अपनी कार में की है।

XUV 700 कार में हमे पहले ही 2 स्क्रीन वाला सेटअप दिखाई दिया था। इस स्क्रीन में महिन्द्रा का खुद बनाया हुआ Adrenox सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया गया था। शायद सेम सिस्टम अब 3 स्क्रीन में दिखाई देगी। स्क्रीन के बाजू पर AC के वेंट दिए गए होगे।

ड्यूअल स्पोक स्टीयरिंग व्हील

महिंद्रा XUV E8 में हमे फ्लैट बॉटम के साथ ड्यूअल स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील दिखाई देगा। स्टीयरिंग पे एंबॉस हुआ इल्यूमिनेटेड लोगो दिया है। स्टीयरिंग व्हील पर ही हमे 4 अलग अलग टोगल स्वीच दिखाई दिए। स्वीच में HVAC और सेंट्रल कंट्रोल सिस्टम दिखाई दे रही है।

दिखाई दे रही है XUV 700 की तरह समानता

नई लॉन्च होने वाली XUV E8 लगभग पुरानी XUV 700 की तरह ही दिखाई दे रही है। कार के लंबाई में 4740mm, चौड़ाई में 1900mm और ऊंचाई में 1760mm है।

XUV सेगमेंट में 2762 mm का बड़ा व्हीलबेस ग्राउंड क्लियरेंस को बढ़ाता है।

XUV E8 की पुरानी सामने आई हुई जानकारी

कुछ समय पहले लिक हुई जानकारी के मुताबिक XUV E8 यह कार all wheel drive system के साथ आता है। इस कार के 80kWh की बैटरी दी होगी और यह कार हमे 230hp से 350hp तक पॉवर दे सकती है।

शायद महिंद्रा XUV E8 इस साल के आखरी तक आ सकती है। महिंद्रा ने इस कार की मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत अगले महीने से करने की बात कही है।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment