Motorola Razor 50 Ultra: जून में लॉन्च होगा Motorola Razor 50 Ultra, स्पेसिफिकेशन हुए लिक

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
Motorola Razor 50 Ultra: जून में लॉन्च होगा Motorola Razor 50 Ultra, स्पेसिफिकेशन हुए लिक

Motorola Razor 50 Ultra: मोटोरोला कंपनी का फ्लैगशिप सेगमेंट का Razor 50 यह स्मार्टफोन जून महीने में लॉन्च होने जा रहा है। यह फ्लैगशिप फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है। अभी 3C सर्टिफिकेशन और TENAA जैसी बड़ी साइट पर इसे लिक किया गया था। इसी साइट्स पर Motorola Razor 50 सीरीज के स्पेसिफिकेशन सामने आए है।

मोटोरोला Razor 50 के फीचर्स

Motorola यह ब्रांड Razor 50 सीरीज में 2 फोन लॉन्च करने जा रही है। एक नॉर्मल फोन होगा और दूसरा फोन Ultra होगा।

Ultra फोन में Qualcomm के snapdragon का 8s Gen 3 का प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस प्रोसेसर के साथ हमे अभी भारत में Poco F6 यह स्मार्टफोन लॉन्च होते दिख रहा है।

Motorola Razor 50 Ultra

इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। 120Hz का 1080 रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले इस स्मार्टफोन में होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में कव्हर पैनल दिया गया था। पिछले मॉडल्स में इसकी साइझ 3.6 इंच की है। अब Razor 50 सीरीज में हमे 4 इंच का बड़ा कव्हर पैनल डिस्प्ले दिखाई देगा।

Motorola Razor 40 से बढ़कर 4000mAh की बैटरी अब हमे दिखाई देने वाली है।

Motorola Razor 50 सीरीज भारत में कब आएगी?

पिछले वर्ष जुलाई महीने को देखते है तो पता चलता है कि मोटोरोला Razor 40 भारत में आया था। शायद उसी समय इस साल भी Motorola Razor 50 सीरीज भारत में आने की संभावना है।

Motorola के Razor 50 के Ultra मॉडल को कुछ दिन पहले ही BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है। उसके मुताबित अब भारतीय बाजार में यह फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है।

Motorola का यह स्मार्टफोन हो सकता है फ्लॉप

Motorola के Razor 50 के सभी लिक हुए फीचर्स को देखकर इसके फ्लॉप होने की संभावना अधिक है। यह फ्लैगशिप फोन की कैटेगरी में होकर भी नॉर्मल स्मार्टफोन का प्रोसेसर के साथ आ रहा है। कंपनी इस फोन में अगर 8 Gen 3 का प्रोसेसर देगी तो थोड़ा बहुत अच्छा रिझल्ट आ सकता है लेकिन अगर लिक हुए स्पेसिफिकेशन लॉन्च हो जाए तो फ्लॉप होना तय है।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment