Ninja ZX 10RR: ग्लोबल मार्केट में मैटेलिक मैट ग्रेफेन कावासाकी Ninja ZX – 10RR हुई लॉन्च, सेफ्टी फीचर्स में है बड़े बदलाव

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
Ninja ZX 10RR: ग्लोबल मार्केट में मैटेलिक मैट ग्रेफेन कावासाकी Ninja ZX - 10RR हुई लॉन्च, सेफ्टी फीचर्स में है बड़े बदलाव

Ninja ZX 10RR: कावासाकी यह बाइक निर्माता कंपनी अपने ग्लोबल मार्केट में सभी बाइक्स को अपग्रेड कर रही है। इसी लाइन अप में अब कावासाकी ने अपनी Ninja ZX – 10RR को अलग अपग्रेडेड वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस अपग्रेड में कलर अपग्रेड को मुख्य तौर पर देखा जा रहा है।

Ninja ZX – 10RR के फीचर्स

इस मॉडल के सभी फीचर्स Ninja ZX – 10R की तरह ही है। सेफ्टी फीचर्स में यहां खास ध्यान दिया गया है। कावासाकी के लॉन्च कंट्रोल मोड के साथ इलेक्ट्रॉनिक क्रूज कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स इस बाइक को खास बनाते है।

यह बाइक एक स्पोर्ट बाइक की तरह है।  स्पोर्ट्स में आपको मल्टीपल पॉवर मोड के साथ कॉर्नरिंग मैनेजमेंट फंक्शन दिया गया है।

ZX – 10RR में 998cc का बड़ा इंजन दिया गया है। यह इनलाइन 4 सिलेंडर इंजन लिक्विड कूलिंग के साथ आता है। पॉवर की बात करे तो 14,000rpm पर 200.21bhp और 11,500rpm पर 111 न्यूटन मीटर का टॉर्क निर्माण करने की क्षमता इस इंजन में है। 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ बाई डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर बाइक को और भी ज्यादा तेज बनाता है।

क्या है Ninja ZX – 10RR की कीमत

कावासाकी कंपनी की यह Ninja ZX – 10RR अलग अलग 2 कलर में अपग्रेड की है। स्टील ग्रे कलर के साथ अब मेटलिक मैट ग्रेफेन कलर भी सामने आ रहा है। गाड़ी के अपग्रेड के इसके अलावा ज्यादा कुछ बदलाव नहीं है।

अमेरिकन मार्केट में इस मोटरसाइकल की कीमत 30,499 डॉलर्स के आसपास है। भारतीय रुपए में अगर हम इस रकम को देखे तो वह 25.31 लाख रुपए के आसपास है। इस कीमत में टैक्स और बाकी अमाउंट एड नहीं किए गए।

भारत में अगर आपको यह बाइक चाहिए है तो इंपोर्ट करना आवश्यक है। इसमें आपको इंपोर्ट और टैक्स का बहुत ज्यादा पैसा देना होगा।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment