Peugeot Motocycles Italia को लगा 1 मिलियन यूरो का जुर्माना, पेटेंट नियमों का किया उल्लंघन

Noman Patel

By Noman Patel

Published on:

Follow Us
Peugeot-Motocycles-Italia-

Peugeot Motocycles Italia को लगा 1 मिलियन यूरो का जुर्माना, पेटेंट नियमों का किया उल्लंघन

इटली देश के सुप्रीम कोर्ट Corte Suprema di Cassazione ने Peugeot Motocycles SAS और Peugeot Motocycles Italia के मिलन कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय के खिलाफ हुई फाइलिंग को रद्द कर दिया है। मिलन कोर्ट के द्वारा इस कंपनी के खिलाफ निर्णय दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट के अनुसार मिलन कोर्ट का निर्णय आगे भी कंटिन्यू रखा गया है। मिलन कोर्ट के निर्णय अनुसार Peugeot Motocycles Italia कंपनी ने यूरोपियन पेटेंट का उल्लंघन किया है। उल्लघंन हुआ पेटेंट Piaggio & C. SpA कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

यह पेटेंट 3 व्हील के बाइक के कंट्रोल सिस्टम पर निर्धारित है। इस 3 व्हील व्हीकल को ट्रेडिशनल मोटरसाइकल की तरह झुकाकर मोड़ने के कंट्रोलिंग पर आधारित है। Piaggio MP3 में हमे यह सिस्टम का इस्तेमाल होते हुए दिखाई दे रहा है।

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय:

इटली का सुप्रीम कोर्ट Corte Suprema di Cassazione ने Peugeot Motocycles SAS और Peugeot Motocycles Italia के अपील में कहे हुए गुणों को भी देखा नहीं। कोर्ट ने इस मामले में नए सिरे से जांच करने के लिए ना कहा है। मिलन कोर्ट के निर्णय के दोष से लेकर हुई आपत्ति को सुप्रीम कोर्ट ने रिजेक्ट किया है।

क्या है Piaggio कंपनी का मानना:

Piaggio कंपनी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने सही निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कल दिए गए निर्णय में Peugeot Motocycles ने पेटेंट नियमो का उल्लंघन होने की बात को सही बताया है। इसके कारण अब Peugeot Motocycles Italia को दोषी ठहराया गया है।

इसी सब मामलों के चलते Peugeot Motocycles Italia पर 1 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया गया है। इस जुर्माने की कीमत भारतीय रुपए में लगभग 8.78 करोड़ रुपए होती है।

Noman Patel

Noman Patel

Noman Patel completed B.E. in Civil Engineering and he writes Sports, Astrology and Business related article.

Leave a Comment