Realme GT 6T: Realme की तरफ से फ्लैगशिप कैटेगरी में एक नया फोन आज 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च हुआ है। Realme GT 6T की बात करे तो या फोन Snapdragon के तगड़े प्रोसेसर के साथ bright डिस्प्ले और fastar चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
Realme GT Series Comeback
लगभग 2 साल भारत में Realme ने कोई भी स्मार्टफोन इस GT सीरीज में लॉन्च नही किया था। यह मिड रेंज flagship कैटेगरी में स्मार्टफोन होते है जिसमे पॉवरफुल सेगमेंट की चीज आपको मिलती है।
Realme GT 6T की specifications
Realme GT 6T यह स्मार्टफोन 6.78 इंच के बड़े AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। स्मार्टफोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट आपको मिलेगा। ब्राइटनेस के मामले में फोन इतना तगड़ा है की इसकी ब्राइटनेस 6000 नीटस तक जाती है।
Snapdragon के 7+ Gen 3 का तूफानी चिपसेट इस डिवाइस में दिया है। RAM में 8 GB से 12GB और स्टोरेज में 256GB से 512GB के वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 के साथ आता है। Realme का UI 5.0 आपको Realme GT 6T में देखने को मिलेगा।
वॉटर रेसिस्टेंस के मामले में IP 68 की रेटिंग मोबाइल को डस्ट और पानी से बचाएंगे। GT 6T बड़ी साईज की 5,500mAh बैटरी के साथ आता है और इसको चार्ज करने के लिए 120 W का चार्जर भी मिलता है।
Sony के LYT -600 सेंसर के साथ 50MP का OIS compatible कैमरा सेंसर मिलता है। इसके साथ बैक साइड पे 8mp का wide -angle लेंस भी दिया गया है। सेल्फी कैमरा में भी Realme GT 6T में आपको 32MP का बढ़िया कैमरा मिलता है।
Realme GT 6T Features
Connectivity | WiFi 6, Bluetooth |
Charging Port | USB Type C |
Updates | आगे आने वाले 3 OS Updates जरूर मिलेंगे |
Screen Resolution | 1.5K |
Screen Protection | Corning Gorilla Glass Victus 2 |
Realme GT 6T की Price
Realme GT 6T यह डिवाइस भारत में 4 अलग अलग configuration के साथ लॉन्च हुआ है। नीचे आपको इसकी detailed वेरिएंट के साथ pricing दे रहे है। आपको Realme GT 6T सिल्वर और ग्रीन कलर में उपलब्ध होंगे।
Variant | price |
8GB + 128GB | Rs. 30,999 |
8GB + 256GB | Rs. 32,999 |
12GB + 256GB | Rs. 35,999 |
12GB + 512GB | Rs. 39,999 |
29 मई से आप भारत में Realme GT 6T को खरीद सकते हो।