Realme GT Neo 5: 30 सेकंड चार्जिंग में 2 घंटे चलेगा ये स्मार्टफोन, 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलोजी पर काम शुरू

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
Realme GT Neo 5: 30 सेकंड चार्जिंग में 2 घंटे चलेगा ये स्मार्टफोन, 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलोजी पर काम शुरू

Realme GT Neo 5: इस बात को हमे एक हाइप की तरह लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसा पहले भी हुआ है। Realme कंपनी की और से एक स्मार्टफोन कुछ दिन पहले लॉन्च हुआ था जिसमें आपको 240W का चार्जर दिखाई दिया। इस स्मार्टफोन का नाम Realme GT Neo 5 है। अब इसके बाद Realme कंपनिया 300W के फास्ट चार्जिंग टेक्नोलोजी पर काम कर रही है।

पहले भी हो चुका है यह काम

Realme की सबसे कट्टर प्रतिद्वंदी कंपनी Xiaomi ने पिछले साल के आखिर में यह कारनामा करके दिखाया है। अब Realme के एक अधिकारी ने इस बात को सामने लाया है कि कंपनी 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलोजी को अगले डिवाइस में लॉन्च करेगी।

The Tech Chap इस यूट्यूब चैनल को Realme के ग्लोबल मार्केटिंग डायरेक्टर और Realme यूरोप के सीईओ फ्रांसिस वोंग ने एक इंटरव्यू में यह कहा है। उनके अनुसार इस नई सोच के साथ कंपनी को Xiaomi ब्रांड के साथ स्पर्धा करने में आसानी होगी।

Redmi ने करके दिखाया लेकिन स्मार्टफोन नहीं किया लॉन्च

Redmi कंपनी ने पिछले साल फरवरी महीने में 300 W की फास्ट चार्जिंग को दिखाया था। उन्होंने इसके लिए अपने पुराने फोन Redmi Note 12 की Discovery Edition का इस्तेमाल किया था। इस स्मार्टफोन में 4,100mAh की बैटरी दी गई थी।

300W चार्जिंग टेक्नोलोजी के साथ मात्र 5 मिनट में यह बैटरी चार्ज हो जाती थी। कंपनी ने इसे डिस्प्ले किया मात्र इस डिवाइस को अभी तक लॉन्च नहीं किया।

कैसे काम करती है 240W चार्जिंग

240 W के कार्य को देखकर अब हम 300W की स्पीड का अंदाजा लगा सकते है। Realme GT Neo 5 डिवाइस में 4,600 mAh की बैटरी दी गई है। इस डिवाइस में हमे 240W का फास्ट चार्जर देखने को मिलता है। इस बैटरी के कुछ आंकड़े सामने आ रहे है। उसके अनुसार 0 से 20% चार्जिंग में 80 सेकंड, 0 से 50% होने में 4 मिनट और 0 से 100% होने में 10 मिनट से भी कम समय लगता है। एक रिपोर्ट के अनुसार मात्र 30 सेकंड के चार्ज में यह डिवाइस 2 घंटे तक लंबा चलेगा।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment