IND vs IRE T20 World Cup 2024: भारत की जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने तोड़े धोनी के रेकॉर्ड्स

Noman Patel

By Noman Patel

Published on:

Follow Us
भारत की जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने तोड़े धोनी के रेकॉर्ड्स

IND vs IRE T20 World Cup 2024: टी 20 विश्व कप में भारत का सफर एक बड़ी जीत के साथ शुरू हुआ है। कल 5 जून को भारत बनाम आयरलैंड मैच खेला गया। इस मैच में रोहित शर्मा ने पहले ही मैच से अपने रेकॉर्ड्स का कारनामा शुरू कर दिया। इसमें रोहित शर्मा ने रेकॉर्ड्स में धोनी को भी पीछे धकेला है।

टी 20 इंटरनेशनल में 4000 रन हुए पूरे

आयरलैंड टीम के खिलाफ खेलने आए रोहित ने 26 रन बनाते ही एक टी 20 इतिहास में रिकॉर्ड बना डाला। रोहित ने इस 26 रन के साथ ही टी 20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में 4000 रन पूरे किए है।

इससे पहले इस रिकॉर्ड में 2 बल्लेबाज थे। इंटरनेशनल फॉर्मेट में 4 हजार रन बनाने वाले रोहित दूसरे भारतीय और तीसरे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बने है। अभी के समय इस लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली है। विराट ने 4038 रन बनाए है। रोहित ने इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहते हुए 4026 रन बनाए है। रोहित के बाद बाबर आजम (4023), पॉल स्टर्लिंग (3591) और मार्टिन गप्टिल (3531) आते है।

600 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने इस मैच में 3 छक्के लगाए। इसी रेकॉर्ड के साथ टी 20 इंटरनेशनल में 600 छक्के जड़ने वाले रोहित पहले बल्लेबाज बने है। क्रिस गेल भी इस मामले में रोहित से काफी पीछे है। क्रिस के 553 सिक्स है।

भारतीय टीम के सबसे सफल टी 20 कप्तान

IND vs IRE T20 World Cup 2024: भारत की जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने तोड़े धोनी के रेकॉर्ड्स
Image source: icc-cricket.com

भारतीय टीम के सफल कप्तान पहले महेंद्र सिंग धोनी थे। आज की जीत के बाद रोहित टी 20 इंटरनेशनल के सबसे सफल कप्तान बन गए है। महेंद्र सिंग धोनी ने टी 20 इंटरनेशनल में 41 मैच जीते थे। अब रोहित ने 42 मैच जीत कर धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

टी 20 वर्ल्ड कप में रोहित के 1000 रन पूरे

रोहित ने आज के मैच में 140.54 की स्ट्राइक रेट के साथ 52 रन बनाए। इसके बाद बांह पर लगी चोट से रिटायर हार्ट होना पड़ा है। इसी के साथ रोहित ने टी 20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे किए है। अभी टी 20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने की लिस्ट में विराट कोहली (1142 रन), महेला जयवर्धने (1016 रन) बनाकर रोहित से आगे है। रोहित शर्मा के 1015 रन बनाकर इस लिस्ट में 3री स्थान पर है।

Noman Patel

Noman Patel

Noman Patel completed B.E. in Civil Engineering and he writes Sports, Astrology and Business related article.

Leave a Comment