Royal Enfield New Bullets Launch Soon: लॉन्च हो रहे है रॉयल एनफील्ड बाईक के 5 नए मॉडल्स

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
Royal Enfield New Bullets Launch Soon: लॉन्च हो रहे है रॉयल एनफील्ड बाईक के 5 नए मॉडल्स

Royal Enfield New Bullets Launch Soon: रॉयल एनफील्ड अपनी धमाकेदार बाईक के लिए मार्केट में जानी जाती है। गुरिल्ला, क्लासिक, बुलेट और स्क्रीम जैसे बहुत सारे बाइक के मॉडल्स अब लॉन्च होने वाले है। लॉन्च होने वाली लिस्ट में 350cc, 450cc और 650cc की बाइक्स शामिल है। अगर आप रॉयल एनफील्ड को खरीदने की सोच रहे है तो इस आर्टिकल को आपको पढ़ना जरूरी है।

Royal Enfield New Bullets Launch Soon

क्लासिक 350 Bobber

    रॉयल एनफील्ड की क्लासिक बाइक सबकी पसंदीदा बाइक है। इसमें bobbar एडिशन J सीरीज प्लेटफॉर्म पर आधारित है। बॉब्बर खुद एक स्टाइल है और इसे पहले भी जावा ने अपनाया है। क्लासिक 350 Bobber में 350cc का इंजन दिया गया है। यह बाईक में 20.2bhp की पॉवर और 27 न्यूटन मीटर टॉर्क निर्माण करने की क्षमता है। 2.35 लाख रुपए इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत हो सकती है।

    बुलेट 650

      रेट्रो स्टाइल में बुलेट का यह वेरिएंट सामने आ रहा है। इसमें आपको 648cc  का बड़ा इंजन मिलेगा। यह बाइक रेट्रो स्टाइल में गोलाकार हेडलैंप, क्लासिक रियर व्यू मिरर के साथ आएगी। बड़े इंजन वाली बाइक में एयर ऑयल कूल यूनिट दिया है। इस बाइक का इंजन 52.3 न्यूटन मीटर तक टॉर्क प्रोड्यूस कर सकता है। इस बाइक में 320mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और 240mm रियर डिस्क ब्रेक शामिल है।

      Guerilla 450

        इस बाइक में 452cc का सिंगल सिलेंडर मिलता है। 8000rpm तक का पॉवर 40bhp का यह इंजन प्रोड्यूस कर सकता है। इस बड़े इंजन को कूलिंग के लिए लिक्विड कूलिंग सिस्टम दी गई है। गुरिल्ला बाइक में स्लीपर और एसिस्ट क्लच सिस्टम 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ दी है।

        इस बाइक में सिंगल सीट के साथ साइड माउंटेड एक्जॉस्ट यूनिट आपको मिलेगा। पीछे वाली सीट अलग होने के कारण उसे निकालना और उसकी जगह राइड मोड गैजेट्स लगाना पॉसिबल है।

        Scram 650

          Scram के पुराने वेरिएंट को अब कंपनी ने बंद कर दिया है। इसके अलावा 648cc वाला पैरलल ट्विन इंजन दिया है। इस बाइक में 47 PS और 52.3 न्यूटन मीटर की आउटपुट को जनरेट करने की क्षमता है। बड़े इंजन को कूलिंग के लिए एयर ऑयल कूलिंग यूनिट को दिया गया है।

          भारत के रास्तों पर यह गाड़ी टेस्ट होते हुए दिखाई दी थी। अब यह बाइक कब लॉन्च होगी यह मात्र तय नहीं है।

          1. Classic 650 Twins

          क्लासिक 350 की तरह ही यह बाइक होगी लेकिन इसमें इंजन की क्षमता अधिक होगी। 648cc का पॉवर ट्रेन इंजन ट्विन सिलेंडर के साथ इस बाइक में दिया है। इस इंजन की क्षमता के अनुसार यह अधिकतम 47bhp की पॉवर और 52 न्यूटन मीटर का टॉर्क निर्माण कर सकता है।

          थोड़ा क्लासिक लुक के लिए इस बाइक में सिल्वर केसिंग दी गई है। सामने की तरफ गोलाकार साइज में LED हेडलैंप दिया गया है। पायलट लैंप इस गाड़ी को एडवेंचर मोड में चलाने में काम आएगा।

          Avinash Jamdar

          Avinash Jamdar

          Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

          Leave a Comment