Samsung Galaxy S24 FE: Samsung Galaxy S24 FE की डिटेल्स Geekbench पर लीक, तगड़ा Exynos चिपसेट

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
Samsung Galaxy S24 FE: Samsung Galaxy S24 FE की डिटेल्स Geekbench पर लीक, तगड़ा Exynos चिपसेट

Samsung Galaxy S24 FE: Samsung कंपनी अपने S सीरीज के स्मार्टफोन का FE वर्जन लॉन्च होता है। Samsung के S24 के लॉन्च के बाद अब पिछले साल आया Galaxy S23 FE का अगला वेरिएंट Galaxy S24 FE भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होने वाला है। Geekbench वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की कुछ जानकारी लिक हुई है।

Geekbench पर हुआ लिस्ट

Samsung का Galaxy S24 FE डिवाइस GEEKBENCH पर लिस्ट हो गया है। Geekbench पर यह स्मार्टफोन SM – S721B इस मॉडल नेम के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार हमे यह लगता है कि लिस्ट हुआ स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट के लिए बना है।

लिस्ट हुई जानकारी के अनुसार एंड्रॉयड 14 पर यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा। 8GB रैम वेरिएंट आपको इस लिस्टिंग में दिया गया है। Geekbench लिस्टिंग में परफॉर्मंस स्कोर दिए गए है। सिंगल कोर टेस्टिंग में 2,047 पॉइंट्स और मल्टीकोर टेस्टिंग में 6,289 पॉइंट्स दिए है।

अभी सामने आ रही जानकारी के अनुसार Samsung का खुद का Exynos 2400 प्रोसेसर दिया जाएगा। अब इसकी परफॉर्मेंस सिंगल कोर में इतनी कम क्यूं दिख रही है इसका जवाब अभी तक उपलब्ध नहीं है।

ड्यूअल चिपसेट का ट्रेंड रहेगा क्या

Samsung अपने सभी डिवाइस में ड्यूअल चिपसेट स्ट्रेटजी को जारी रखेगा। Samsung के खुद के Exynos 2400 प्रोसेसर के साथ हम इस डिवाइस को Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ एक्सपेक्ट कर सकते है।

अभी भारतीय बाजार में यह Exynos के साथ ही आने वाला है। युनाइटेड स्टेट्स मार्केट में आपको स्नैपड्रेगन चिपसेट दिया जाएगा।

Samsung Galaxy S24 FE के रूमर्स

सामने आ रहे रूमर्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच डिस्प्ले दिया जाएगा। AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है। पीछे दिए जाने वाले कैमरा सेटअप में 50MP का कैमरा दिया जाएगा।

4500mAh की बैटरी के साथ सुपर फास्ट चार्जिंग आपको इस स्मार्टफोन में मिलेगी। इस डिवाइस को 12GB के बड़े रैम और UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन मिलने वाले है।

भारत में कब आएगा यह स्मार्टफोन

2024 साल के आखरी दिनो में आपको यह Galaxy S24 FE लॉन्च होते हुए दिखाई देगा। इसके साथ आपको फ्लैगशिप Galaxy S24 का ऑप्शन मिलने वाला है।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment