Sri Lanka Team World Cup 2024: श्रीलंका टीम का वर्ल्ड कप में शर्मनाक रिकॉर्ड

Noman Patel

By Noman Patel

Published on:

Follow Us
Sri Lanka Team World Cup 2024: श्रीलंका टीम का वर्ल्ड कप में शर्मनाक रिकॉर्ड

Sri Lanka Team World Cup 2024: टी 20 वर्ल्ड कप में बड़ी इनिंग और बड़े स्कोर का देखना हर एक का सपना होता है। लेकिन जैसे हमने सोचा होता है वैसा अभी श्रीलंका और साउथ अफ्रीका मैच से तो नहीं लग रहा। क्रिकेट के दिग्गजों ने जो बात कही है उसके अनुसार वेस्ट इंडीज और USA में बनाई गई पिच धीमी है।

बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड

हमारा टी 20 देखने का मकसद होता है कि चौके और छक्के देखने को मिले लेकिन कल की मैच में हुआ कुछ अलग। एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने में साउथ अफ्रीका की टीम का बड़ा हाथ है। पूरे श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका मैच में 6 चौके और 6 छक्के लगाए।

श्रीलंका का शर्मनाक बल्लेबाजी का रिकॉर्ड

Sri Lanka Team World Cup 2024: श्रीलंका टीम का वर्ल्ड कप में शर्मनाक रिकॉर्ड
Image Credit: icc-cricket.com

श्रीलंका टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। अफ्रीका की तेज गेंदबाजी ने इस श्रीलंका टीम को तोड़ के रख दिया। पूरी श्रीलंका टीम 1 -1 रन बनाने के लिए तरसती रही। एंड्र्यू नोर्खीया ने पूरे श्रीलंका टीम को अपनी तेज गेंदबाजी से परेशान कर दिया।

श्रीलंका की तरफ से 19.1 ओवर में 77 रन बनाना पॉसिबल हुआ। श्रीलंका टीम से कुशल मेंडिस ने सबसे अधिक 19 रन बनाए। नॉर्टजे ने इस मैच में 4 विकेट्स लिए। महाराज और रबाडा ने 2-2 विकेट्स लिए और बर्टमन ने 1 विकेट लिया।

साउथ अफ्रीका की बल्लबाजी भी रही धीमी

दूसरी बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका टीम ने 16.2 ओवर में 80 रन बनाए। इस टारगेट को चेस करने में साउथ अफ्रीका टीम की 4 विकेट्स चली गई। हसरंगा ने 2 विकेट तो तुषारा और शनाका ने 1-1 विकेट लिए। धीमी इनिंग में श्रीलंका गेंदबाजों ने गेंदबाजी अच्छी की। क्विंटन डी कॉक और हेनरी क्लासेन के 20 और 19 रन के बदौलत साउथ अफ्रीका मैच जितने में शामिल रहे।

क्या बने रेकॉर्ड्स

टी 20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह सबसे धीमा मैच बना। इस मैच में 4.42 की रन रेट से रन बने।

इंटरनैशल क्रिकेट में यह टी 20 का सबसे धीमा दूसरा मैच रहा। 2021 में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के दरम्यान खेले गए मैच में 3.83 का रन रेट था।

Noman Patel

Noman Patel

Noman Patel completed B.E. in Civil Engineering and he writes Sports, Astrology and Business related article.

Leave a Comment