Stock Market Stirred: शेयर मार्केट मची हलचल, बैंक निफ्टी ने क्रॉस किया 50,000 पॉइंट्स

Noman Patel

By Noman Patel

Published on:

Follow Us
शेयर मार्केट मची हलचल, बैंक निफ्टी ने क्रॉस किया 50,000 पॉइंट्स

Stock Market Stirred: एक्जिट पोल में सामने आ रही जानकारी के अनुसार मोदी जी अब तीसरी बार सरकार बनाने वाले है। इसके चलते शेयर मार्केट में अब तेजी का माहौल बना हुआ है। मार्केट में सभी इंडेक्स अब ऊंचाई छू रहे है।

बैंक निफ्टी ने क्रॉस किया 50 हजार

बैंक निफ्टी ने आज सोमवार के दिन एक्जिट पोल के रिझल्ट के बाद तेजी हुई है। बैंक निफ्टी ने आज 50,000 पॉइंट्स को क्रॉस किया है। बैंक निफ्टी में 3% का आज इजाफा होते हुए 1500 से पॉइंट्स से बढ़त हो गई है।

बाकी इंडेक्स में भी बड़ी तेजी

आज मार्केट में सभी स्टॉक बड़ी तेजी में जा रहे है। इन सभी स्टॉक में सभी सेक्टर के स्टॉक बढ़ने के कारण इंडेक्स भी ऊंचाई छू रहे है।

निफ्टी PSU बैंक सेक्टर में सुबह के टाइम मार्केट खुलते ही 4.88% का इजाफा हुआ था। निफ्टी रियल्टी में 3.44% , मेटल में 3.22%, प्रायवेट बैंक सेक्टर में 2.52% का ग्रोथ तेजी में रहा है।

बड़े 209 स्टॉक में लगा एक साथ अप्पर सर्किट:

Stock Market Stirred: शेयर मार्केट मची हलचल, बैंक निफ्टी ने क्रॉस किया 50,000 पॉइंट्स

मार्केट में मोदी सरकार के आने की बात होते ही सभी स्टॉक ऊपर जा रहे है। NSE में अभी के समय 2470 स्टॉक लिस्ट हुए है। इनमें से सोमवार के दिन 1999 स्टॉक ऊपर की तरफ ट्रेड कर रहे है।

मार्केट में इतना हरा रंग होने के बावजूद भी कुछ स्टॉक अभी लोवर सर्किट पर लगे हुए है। 378 स्टॉक लॉस में जा रहे है और उनमें से 50 स्टॉक को लोवर सर्किट लगा है।

मार्केट में से 209 ऐसे स्टॉक है जिन्हें आज सुबह मार्केट की शुरुआत में ही अप्पर सर्किट लगा था। अब मार्केट में दिन आगे बढ़ते हुए और भी स्टॉक्स में अप्पर सर्किट लगने की संभावना है।

Noman Patel

Noman Patel

Noman Patel completed B.E. in Civil Engineering and he writes Sports, Astrology and Business related article.

Leave a Comment