Tata Harrier EV: पेट्रोल में धमाका मचा रही टाटा हैरियर, EV 2025 तक होगी लॉन्च

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
Tata Harrier EV: पेट्रोल में धमाका मचा रही टाटा हैरियर EV 2025 तक होगी लॉन्च

Tata Harrier EV: टाटा मोटर्स के तरफ से नई 2 इलेक्ट्रिक कार फाइनेंशियल ईयर के आखिर तक लॉन्च करने वाली है। तो मार्च 2025 से पहले आपको टाटा हैरियर EV देखने को मिलने वाली है। सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार पहली इलेक्ट्रिक कार Curvv EV होने वाली है। इस कार को फेस्टिवल सीजन में लॉन्च किया जाएगा और उसके बाद हैरियर EV का टाइम है।

Tata Harrier EV की खासियत

Tata Harrier EV की खासियत

अभी आने वाली Curvv EV और मार्केट में चल रही Punch EV के तरह हमे टाटा हैरियर EV में टाटा का acti.ev आर्किटेक्चर हो सकता है। लैंड रोवर से शुरू हुआ ओमेगा प्लेटफॉर्म पर हैरियर कार बनी थी। अब इसी ICE पॉवर्ड हैरियर की तरह इलेक्ट्रिक व्हीकल भी उसी Omega प्लेटफॉर्म पर बनी है।

हैरियर EV में हमे अंदर की और फ्लैट फ्लोर दिया है। टाटा ने इस कार के बारे में एक बात कही है कि इसमें व्हीकल टू लोड और व्हीकल टू व्हीकल चार्जिंग की कैपिसिटी दी गई है।

टाटा की और से अभी तक बैटरी और रेंज के बारे में जानकारी सामने नहीं आई। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो 60kWh का बैटरी पैक हो सकता है। इस बैटरी पैक के साथ आपको 500km की सिंगल चार्ज रेंज मिलेगी। लेकिन एक बात तो फिक्स है कि ऑल व्हील ड्राइव का सेटअप देने के लिए हर एक्सेल पर मोटर दी है।

कैसा होगा डिजाइन

हैरियर EV की डिजाइन ऑटो एक्सपो 2023 में कंसेप्ट के तरह दिखाया गया था। यह लगभग जो आने वाली कार है उसके आसपास डिजाइन थी। सामने की तरफ ग्रिल है और नया फ्रंट और रियर बंपर दिया गया है। इससे थोड़ा कूप लाइक रूफलाइन स्ट्रक्चर दिया गया है।

Tata Harrier EV की कीमत

भारतीय मार्केट में महिंद्रा XUV E8 का सबसे बड़ा कंपटीटर बनके टाटा हैरियर EV आने वाली है। तो इन दोनों की कीमत 30 लाख रुपए से ज्यादा होने की संभावना है।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment