Tata Nexon EV: टाटा की इलेक्ट्रिक कार नेक्सोन EV है 5 स्टार सेफ, NCAP क्रैश टेस्ट का रिपोर्ट सामने

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
Tata Nexon EV: टाटा की इलेक्ट्रिक कार नेक्सोन EV है 5 स्टार सेफ, NCAP क्रैश टेस्ट का रिपोर्ट सामने

Tata Nexon EV: टाटा की गाड़िया बिल्ड क्वालिटी के मामले में सबसे बढ़िया रहती है। भारत NCAP के आने वाले लेटेस्ट रिपोर्ट और टेस्टिंग के अनुसार Tata की Nexon EV को 5 स्टार रेटिंग मिल गई है। टाटा की एक और गाड़ी Tata Punch EV भी NCAP टेस्टिंग में देखी गई। इसका भी रिपोर्ट सामने आया है।

Tata Nexon EV का NCAP स्कोर

NCAP के टेस्टिंग में एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन (AOP) स्कोर होता है। यह AOP के अनुसार ही आपको स्टार रेटिंग मिलती है। AOP में एक प्वाइंट सिस्टम है। इसमें कुल 32 पॉइंट्स होते है।

Nexon EV ने इस AOP सेगमेंट में 29.86 पॉइंट्स हासिल किए है। इन पॉइंट्स के साथ 5 स्टार रेटिंग इस कार को मिलती है।

इसके साथ NCAP का फ्रंटल ऑफसेट डिफोरमेबल बैरियर टेस्ट भी किया जाता है। इस टेस्टिंग में 16 पॉइंट्स स्कोर में से Nexon EV ने 14.26 पॉइंट्स लिए है।

NCAP का साइड मूव्हेबल डिफोरमेबल बैरियर टेस्ट भी होता है। इस टेस्ट में से 16 पॉइंट्स से 15.60 प्वाइंट स्कोर किए है।

NCAP में चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन (COP) का एक अलग टेस्टिंग स्कोर होता है। इसमें नेक्सन EV ने 24 में से 23.95 पॉइंट्स स्कोर किए है। चाइल्ड रिस्ट्रन सिस्टम में इंस्टालेशन का स्कोर 12 में से 12 पॉइंट्स और व्हीकल असेसमेंट में 13 प्वाइंट में से 9 पॉइंट्स प्राप्त किए है।

यह ग्लोबल NCAP नहीं है

भारत NCAP और ग्लोबल NCAP में बदलाव है। नाम के अनुसार यह दोनों रेटिंग ग्लोबल और भारत लेवल पर होते है। इन दोनों ग्लोबल और भारत में AOP का कुल पॉइंट्स 34 और 32 होते है। तो 2 टेस्ट का बदलाव दोनों में है।

क्या है Nexon EV की कीमत

टाटा की इस Nexon EV कार की कीमत 14.49 लाख रुपए एक्स शोरूम शुरू होती है। इस कार के टॉप वेरिएंट 19.49 लाख रुपए तक जाते है।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment