TATA Sierra EV Launch Date: Avinya के बाद अब टाटा Sierra EV भी होगी लॉन्च, टाटा ने लगाई इलेक्ट्रिक कार्स की लाईन

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
TATA Sierra EV Launch Date: Avinya के बाद अब टाटा Sierra EV भी होगी लॉन्च, टाटा ने लगाई इलेक्ट्रिक कार्स की लाईन

TATA Sierra EV Launch Date: फाइनेंशियल ईयर 2026 तक टाटा मोटर्स के तरफ से सबसे ज्यादा समय से वेटिंग में रही Tata Sierra EV लॉन्च होने वाली है। टाटा के इन्वेस्टर्स मीटिंग में Avinya की पहली कार के साथ टाटा मोटर्स के सिएरा को भी दिखाया गया है।

ऑटो एक्सपो में दिखाए गए कंसेप्ट

ऑटो एक्सपो 2020 में सबसे पहले इस कार के कंसेप्ट को देखा गया था। उस समय की जानकारी अनुसार यह कार टाटा के Altroz अल्फा प्लेटफॉर्म पर बनने वाले थी। साइज में भी यह कार बड़ी दिखाई देती है। 4150mm इसकी लंबाई, 1820mm चौड़ाई और 1675mm की हाइट के साथ 2450mm का बड़ा व्हीलबेस गाड़ी को बाकी गाड़ियों से अलग बनाता है। (TATA Sierra EV Launch Date In India)

उसके बाद ऑटो एक्सपो 2023 में इसका एक और बार कंसेप्ट दिखाई दिया था। 2020 में दिखाया गया वेरिएंट 4 डोर के साथ था और 2023 में इसे अब 5 डोर में बदल दिया गया था।

क्या है लेटेस्ट जानकारी

सामने आ रही जानकारी अनुसार फाइनेंशियल ईयर 2026 से पहले यह कार लॉन्च होने वाली है। इस कार में अब Acti.EV आर्किटेक्चर का इस्तेमाल होने जा रहा है। टाटा की करंट punch EV भी इसी Gen2 प्लेटफॉर्म पर बनी हुई है।

90’s कि सियरा का होगा डिजाइन

90 के दशक में फेमस हुए सिएरा की तरह ही इस कार का डिजाइन होने वाला है। इसमें आपको पीछे का शिशा कर्व दिखाई देगा। कंसेप्ट कार में दिखाए गए लुक की तरह आगे से थोड़ा ऊपर उठाया हुआ डिजाइन होने वाला है। इस कार में हमे चौकोन आकर के अलॉय व्हील दिए जायेंगे।

Tata Sierra से पहले Avinya EV होगी लॉन्च

टाटा ने इन्वेस्टर्स के मीटिंग में Avinya EV के लॉन्च के बारे में भी कन्फर्म किया है। FY 2026 में ही Avinya की पहली EV कार लॉन्च होने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले Avinya आयेगी और उसके बाद Sierra EV को लॉन्च किया जाएगा।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment