Toll Tax Increased: टोल टैक्स की रकम बढ़ी, कार से बाहर निकलना अब हुआ महंगा

Noman Patel

By Noman Patel

Published on:

Follow Us
Toll Tax Increased: टोल टैक्स की रकम बढ़ी, कार से बाहर निकलना अब हुआ महंगा

Toll Tax Increased: आज से अगर आप भी किसी टोल टैक्स से होकर गुजरते है तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। नैशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने अब देश भर में जीतने भी टोल थे उनके टोल टैक्स को बढ़ाया है। सभी टोल टैक्स में 5% के आसपास बढ़त हुई है।

1 अप्रैल से ही लागू होने वाला था यह नया टोल टैक्स

नैशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया याने की NHAI के अनुसार आप अभी को टोल टैक्स का निर्णय सुन रहे है उसे 1 अप्रैल से ही लागू कर दिया जाने वाला था। लेकिन इलेक्शन के कारण इस निर्णय को आगे धकेल दिया गया।

कब से लागू होंगे यह नए टोल टैक्स

NHAI के एक अधिकारी और पत्रक के अनुसार इस नई टोल टैक्स रेट्स को 3 जून के दिन से शुरू कर दिया गया है। अधिकारी के अनुसार सभी टोल टैक्स में 3 से 5% का बढ़त किया गया है।

भारत में अभी 855 यूजर फि बेस्ड टोल प्लाजा है। अब इन टोल प्लाजा के अलावा भी 675 पब्लिक फंडेड और 180 रियायतकर्ता द्वारा ऑपरेट किए जाने वाले प्लाजा है। इन सब पर राजमार्ग शुल्क नियम 2008 के अनुसार टोल टैक्स लिया जाता है।

टोल टैक्स का कीमत यह मार्केट के ऊपर निर्धारित होता है। हर साल कुछ रकम इसमें बढ़ जाती है। होलसेल प्राइज इंडेक्स के अनुसार इस रेट में बढ़त होती रहती है।

उदाहरण के लिए अब बात करे तो दिल्ली से भोपाल का सफर ही करते है। इस पूरे रोड पर 14 जगह पर हमें टोल देना पड़ता है। यह टोल अब नई टेक्नोलोजी फास्ट टैग से कट जाता है। लेकिन इसलिए फास्ट टैग में पैसों का होना आवश्यक है।

नई रेट के अनुसार अब आपको 1220 रुपए टोल के स्वरूप में देने होगे। यह रेट नई कीमतों के अनुसार बताया गया है। पुराने टोल टैक्स की रकम से आपको 61 रुपए ज्यादा देने की आवश्यकता है।

Noman Patel

Noman Patel

Noman Patel completed B.E. in Civil Engineering and he writes Sports, Astrology and Business related article.

Leave a Comment