VinFast VF3 Price In India: 7 लाख में आएगी नई इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में दोड़ेगी 201KM

Avinash Jamdar

By Avinash Jamdar

Published on:

Follow Us
VinFast VF3 Price In India: 7 लाख में आएगी नई इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में दोड़ेगी 201KM

VinFast VF3 Price In India: वियतनाम में इलेक्ट्रिक बाइक सेक्टर में काम करने वाली कंपनी विनफास्ट ने एक नई इलेक्ट्रिक कार को अपने लोकल मार्केट में लॉन्च किया था। Vinfast की VF3 यह इलेक्ट्रिक कार अभी मार्केट में धमाका मचा रही है। यह कंपनी ने इस कार को भारत में मिनी इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च करने के लिए पेटेंट भी किया है।

भारत में टाटा पंच ईव्हि को देगी टक्कर

भारतीय बाजार में लॉन्च करने के लिए कंपनी अब पूरी तरह से तैयार है। खुद के इलेक्ट्रिक मोटर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के चलते टाटा की आ रही पंच इलेक्ट्रिक को यह गाड़ी टक्कर जरूर देगी।

भारत में हर साल 1.5 लाख यूनिट बनाने का प्लांट कंपनी ने बनाया है। इसमें 4 हजार करोड़ को इन्वेस्ट करके इलेक्ट्रिक वेइकल मार्केट में मजबूत स्थिति में आने की कोशिश कंपनी की है। लोकल मार्केट में 66 घंटे में 27 हजार यूनिट कंपनी ने बेचे है।

Vinfast VF 3 के फीचर्स

Vinfast VF 3 के फीचर्स

लंबाई में गाड़ी 3190mm, चोडाई में 1679mm और ऊंचाई में यह गाड़ी 1622mm की है। गाड़ी का ग्राउंड क्लियरेंस भारतीय रास्तों के अनुसार बनाया गया है।

क्रोम फिनिश के साथ LED हेडलैंप और टेललैंप, क्लैडिंग गाड़ी को बाहर से अधिक आकर्षक बनाता है। अंदर की तरफ भी अच्छा इंटीरियर दिया गया है। SUV सेगमेंट में यह गाड़ी लॉन्च होगी तो इसमें 5 लोग आसानीसे बैठ सकते है। 2 स्पोक के स्टीयरिंग व्हील के साथ डिजिटल ड्राईवर डिस्प्ले और 10 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन है।

Vinfast की भारत में पहली कार

Vinfast के VF3 मॉडल को भारत में एंट्री के लिए लॉन्च किया जायेगा। इस कंपनी के और भी आगे आने वाले वेरिएंट लाइन अप किए गए है।

VF3 जिस सेगमेंट में आ रही है उसी सेगमेंट में अभी MG की कॉमेट EV और टाटा की टियागो EV और पंच EV उपलब्ध है। इनसे प्रतिद्वंद करना VF3 को आसान नहीं होगा।

Vinfast VF 3 की कीमत

Vinfast की VF 3 दो अलग अलग मॉडल में आएगी। इको मॉडल की कीमत 7 लाख के आसपास होने वाली है। अगर आप प्लस मॉडल को खरीदने के बारे में सोच रहे है तो इसकी कीमत 10 लाख रुपए के आसपास होगी।

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar

Avinash Jamdar completed M.Sc. in Computer Science and hi write Automobile and Technology related article.

Leave a Comment